पोलार्ड की नेक सलाह

बुधवार, 16 मार्च 2011

पोलार्ड की नेक सलाह

चेन्नई। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने विश्व कप में बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में अपनी टीम का पलड़ा भारी बताया लेकिन उन्होंने साथ ही अपने साथियों को आत्मुग्धता से बचने की सलाह भी दी है। पोलार्ड ने टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, हम जिस मैच में भी उतरते हैं उसमें खुद को जीत का दावेदार मानकर चलते हैं। इंग्लैंड भले ही अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है लेकिन उसे हराना आसान नहीं है। ट्वंटी-20 विश्व कप में भी वे इसी तरह की स्थिति में थे लेकिन वह वापसी करके फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। उन्होंने कहा, हमें इस चीज पर ध्यान देना है कि हमें मैच जीतने के लिए क्या करने की जरूरत है। हमें कड़ी क्रिकेट खेलनी होगी और बेसिक्स पर कायम रहना होगा। हम इंग्लैंड का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं और हम अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। पोलार्ड ने कहा कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल चोट से उबर गए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम ने अब तक टूर्नामेंट में इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और अभी उनका लक्ष्य क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है।

अधिक वीडियो»वीडियो गैलरी

  1. मलिंगा ने दहलाई दिल्ली

    रविवार, 10 अप्रैल 2011

  2. होगी आर-पार की जंग

    बुधवार, 16 मार्च 2011

  3. पोलार्ड की नेक सलाह

    बुधवार, 16 मार्च 2011

  4. तहस-नहस हुए आयरिश

    बुधवार, 16 मार्च 2011