सिडनी। कभी टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम की जान माने जाने वाले आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आस्ट्रेलिया में प्रथमश्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
36 वर्षीय कैटिच इस समय इंग्लिश काउंटी सत्र में हैम्पशायर क्लब के लिए खेल रहे हैं। कैटिच अक्टूबर में होने वाली चैम्पियंस लीग ट्वंटी20 टूर्नामेंट में पर्थ स्कॉचर्स टीम की ओर से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैटिच को 2010-11 एशेज सीरीज के बाद से टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उनसे पिछले वर्ष आस्ट्रेलिया की प्रांतीय टीम न्यू साउथ वेल्स टीम की कप्तानी भी छीन ली गई थी। कैटिच ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के माध्यम से बयान जारी कर संन्यास लेने की वजह अपने परिवार को बताया है। कैटिच ने आस्ट्रेलिया की ओर से 56 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 45.03 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं जिनमें 10 शतक शामिल है। कैटिच ने 44 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 1,324 रन बनाए हैं। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की ओर से राज्य स्तर से शुरुआत करने वाले कैटिच। एनएसडब्ल्यू टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने प्रथमश्रेणी मैचों में 19,667 रन बनाए हैं।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।