रिकी पोंटिंग

बल्लेबाजी शैली:दाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज

टीमें:आस्ट्रेलिया, समरसेट, तस्मानिया और कोलकाता नाइट राइडर्स कप्तान

जन्म:19 दिसंबर 1974 , तस्मानिया

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 30 गेंदबाजी: 105 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 12 गेंदबाजी: 210 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

तस्मानिया में जन्में रिकी पोंटिंग आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान हैं। पोंटिंग आस्ट्रेलियाई टीम के शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। पोटिंग की कप्तानी में आस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम बनके उभरी। बचपन में पोंटिंग के हीरो ग्रैग चैपल और डेविड बून थे। पोंटिंग ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत दिसंबर 1995 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। इनके वनडे करियर की शुरुआत 1995 में ही फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई। अपनी कप्तानी में पोंटिंग ने आस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का आईसीसी व‌र्ल्ड कप का विजेता भी बनवाया। व‌र्ल्ड कप के इतिहास में पोंटिंग दूसरे एसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके साथ ही व‌र्ल्ड कप में चार शतक जड़ने वाले चार खिलाडि़यों में से पोंटिंग एक हैं। पोंटिंग को 2006 और 2007 में आईसीसी प्लेयर आफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। पोंटिंग को 2003, 2004 और 2006 में आईसीसी टेस्ट प्लेयर आफ द ईयर भी चुना गया था। पोंटिंग को वर्ष 2004, 2006, 2007 और 2009 में एलेन बार्डर मेडल भी दिया गया।

रोचक तथ्य

  • पोंटिंग ने अपनी कप्तानी में आस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का आईसीसी व‌र्ल्ड कप का विजेता बनवाया
  • व‌र्ल्ड कप के इतिहास में पोंटिंग दूसरे एसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए
  • व‌र्ल्ड कप में चार शतक जड़ने वाले चार खिलाडि़यों में से पोंटिंग एक हैं
  • पोंटिंग को 2006 और 2007 में आईसीसी प्लेयर आफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया
  • पोंटिंग को 2003, 2004 और 2006 में आईसीसी टेस्ट प्लेयर आफ द ईयर भी चुना गया

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 152 259 12363 28 53.51 59.36 39 56
एकदिवसीय 352 343 13082 37 42.75 80.62 29 79
ट्वेंटी 20 17 16 401 2 53.51 132.78 0 2

कैरियर

  • टेस्ट: 1995-2010
  • एकदिवसीय: 1995-2010
  • ट्वेंटी 20: 2005-2009
टेस्ट

पहला मैच:8 दिसंबर 1995 को पर्थ में श्रीलंका के खिलाफ

अंतिम मैच:26 दिसंबर 2010 को मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ

एकदिवसीय

पहला मैच:15 फरवरी 1995 को वेलिंग्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

अंतिम मैच:5 नवंबर 2010 को सिडनी में श्रीलंका के खिलाफ

ट्वेंटी 20

पहला मैच:17 फरवरी 2005 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ

अंतिम मैच:8 जनवरी 2009 को नाटिंघम में श्रीलंका के खिलाफ

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

जून

17

सोमवार

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-

जून

16

रविवार

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-

जून

15

शनिवार

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-

विशेषज्ञों की राय »