ग्रीम स्मिथ

बल्लेबाजी शैली:बाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:आफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज

टीमें:दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका अंडर-19, अफ्रीका एकादश, राजस्थान रायल्स, पुणे वारियर्स कप्तान

जन्म:1 फरवरी, 1981 , जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 16 गेंदबाजी: 92 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 15 गेंदबाजी: 206 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में शुमार ग्रीम स्मिथ टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं। स्मिथ अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं और किसी भी स्थिति में आसानी से हार नहीं मानते हैं। 2003 से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान स्मिथ वर्तमान समय में सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शामिल हैं। 2003 में इंग्लैंड के दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले स्मिथ ने हर्शल गिब्स के साथ मिलकर कई बार टीम को बेहतरीन शुरुआत दी है। 2002 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में स्मिथ ने पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए स्मिथ ने दूसरी पारी में 68 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ करियर के तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ को पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और स्मिथ ने दोहरा शतक जड़ डाला। इसके कुछ दिन बाद ही स्मिथ को वनडे टीम में भी शामिल किया गया। 2003 विश्व कप के बाद शान पोलक के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका टीम की कमान सौंपी गई। जिस समय स्मिथ कप्तान बनाए गए उस समय उनके पास महज आठ टेस्ट और 22 वनडे मैचों का अनुभव था। कप्तानी के दौरान स्मिथ आईसीसी की ओर से स्लो ओवररेट के लिए कई बार दंडित हो चुके हैं।

रोचक तथ्य

  • अप्रैल 2003 से दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान बने हुए हैं
  • टी-20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे चुके हैं

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 91 159 7457 9 49.71 60.15 22 29
एकदिवसीय 165 163 6097 10 39.84 82.70 8 43
ट्वेंटी 20 31 31 958 2 33.03 129.11 - 5

कैरियर

  • टेस्ट: 2002-2011
  • एकदिवसीय: 2002-2011
  • ट्वेंटी 20: 2005-2010
टेस्ट

पहला मैच:8 मार्च 2002 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में

अंतिम मैच:2 जनवरी 2011 को भारत के खिलाफ केपटाउन में

एकदिवसीय

पहला मैच:30 मार्च 2002 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्लूफाउंटेन में

अंतिम मैच:23 जनवरी 2011 को भारत के खिलाफ सेंचुरियन में

ट्वेंटी 20

पहला मैच:21 अक्टूबर 2005 को न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहांसबर्ग में

अंतिम मैच:27 अक्टूबर 2010 को पाकिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »