आशीष बागई

बल्लेबाजी शैली:दाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:---

टीमें:कनाडा कप्तान व विकेटकीपर

जन्म:26 जनवरी 1982 , नई दिल्ली

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: गेंदबाजी: (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 54 गेंदबाजी: 0 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

दिल्ली में पैदा हुए भारतीय मूल के छोटे कद के आशीष बागई बहुत ही फुर्तीले विकेटकीपर माने जाते हैं। बतौर बल्लेबाज उन्होंने अपने आप को अच्छी तरह से ढाला है जिससे वह क्रिकेट की हर विधा में खेल सकते हैं। 2011 में विश्व कप क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करने वाले आशीष ने मात्र 15 साल की उम्र में अंडर-19 क्रिकेट में कनाडा के लिए खेला। बाद में वह इस जूनियर टीम के कप्तान भी बने। 17 साल की उम्र में 1999-2000 में राष्ट्रीय टीम में आए। 2001 में आईसीसी ट्राफी टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहने वाली कनाडा टीम के प्रमुख सदस्य रहे। लगातार अच्छे खले के कारण उन्हें 2003 का विश्व कप में खेलने का मौका मिला। हालांकि इस टूर्नामेंट में बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर सके पर विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। 2007 में उनके करियर का शानदार साल रहा। इस साल की शुरुआत में विश्व क्रिकेट लीग में स्काटलैंड के खिलाफ नाबाद 137 रन की पारी खेली जो उनका सीनियर क्रिकेट में पहला शतक भी था। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ भी शतक ठोका। इस टूर्नामेंट में 86.25 की औसत से 345 रन बनाने के कारण सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इसी साल आशीष को इंटरकांटिनेंटल कप फाइनल में आयरलैंड के खिलाफ टीम का कप्तान बनाया गया। इसके बाद उन्हें 2009 में पुन: टीम की बागडोर सौंपी गई और अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करते रहे।

रोचक तथ्य

  • 17 साल की उम्र में अंतरराष्ष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2000 व 2002 में अनाडा के लिए खेले
  • क्रिकेट में करियर शुरू करने से पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर थे

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
एकदिवसीय 54 53 1736 7 37.73 65.33 2 14
ट्वेंटी 20 7 7 169 1 28.16 114.18 0 1

कैरियर

  • एकदिवसीय: 2003-2010
  • ट्वेंटी 20: 2008-2010
एकदिवसीय

पहला मैच:किंग्समीड, डरबन में 11 फरवरी 2003 को बांग्लादेश के खिलाफ

अंतिम मैच:टोरंटो में सात सितंबर 2010 को आयरलैंड के खिलाफ

ट्वेंटी 20

पहला मैच:दो अगस्त 2008 को नीदरलैंड्स के खिलाफ

अंतिम मैच:दुबई में 10 फरवरी 2010 को केन्या के खिलाफ

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »