एल्टन चिगुंबरा

बल्लेबाजी शैली:दाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज

टीमें:जिंबाब्वे, अफ्रीका एकादश --

जन्म:14 मार्च 1986 , क्वेक्वे, मिडीलैंड

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 0 गेंदबाजी: 0 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 68 गेंदबाजी: 120 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

एल्टन चिगुंबुरा अफ्रीकी महाद्वीप से विश्व कप क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के बाद भाग लेने वाली दूसरी टीम जिंबाब्वे के कप्तान हैं। एल्टन ने 2002 में मात्र 15 साल की उम्र में लोगान कप में माशोंलैंड के लिए खेलते हुए प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। और यहीं से खुद को साबित करते हुए देश के प्रतिष्ठित हरफनमौला खिलाड़ी के साथ-साथ जिंबाब्वे के कप्तान भी बन गए। एल्टन जिंबाब्वे क्रिकेट के विकास कार्यक्रम की खोज हैं। एल्टन ने दो जूनियर विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कुछ बड़े खिलाडि़यों की बगावत के बाद एल्टन की राष्ट्रीय टीम में प्रवेश जल्दी हो गया। मात्र छह टेस्ट मैच खेल चुके एल्टन ने टेस्ट करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 2004 में की थी। श्रीलंका के खिलाफ ही पहला वनडे खेला था। अब तक 122 मैच खेल चुके एल्टन कुल 2461 रन बनए हैं जबकि 81 विकेट उनके खाते में दर्ज है। दाएं हाथ के बल्लेबाज व तेज गेंदबाज एल्टन जिंबाब्वे के अलावा अफ्रीका इलेवन में शामिल रहे हैं।

रोचक तथ्य

  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में जिंबाब्वे के लिए 2002 और 2004 में खेला
  • मई 2010 तक जिंबाब्वे टीम के कप्तान रहे
  • 2010 में जिंबाब्वे के वर्ष के सर्वश्रेष्ष्ठ क्रिकेटर चुने गए

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 6 12 187 0 15.58 40.12 0 1
एकदिवसीय 122 114 2461 12 24.12 83.87 - 13
ट्वेंटी 20 14 13 174 1 14‡50 147.45 0 0

कैरियर

  • टेस्ट: 2004-2005
  • एकदिवसीय: 2004-2010
  • ट्वेंटी 20: 2006-2010
टेस्ट

पहला मैच:छह मई 2004 को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ

अंतिम मैच:11 मार्च 2005 को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

एकदिवसीय

पहला मैच:20 अप्रैल 2004 को बुलावायो में श्रीलंका के खिलाफ

अंतिम मैच:12 दिसंबर 2010 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ

ट्वेंटी 20

पहला मैच:28 नवंबर 2006 को खुलाना में बांग्लादेश के खिलाफ

अंतिम मैच:10 अक्टूबर 2010 को किंबरले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »