डेरेन सैमी

बल्लेबाजी शैली:दाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज

टीमें:वेस्टइंडीज और वेस्टइंडीज अंडर-19 कप्तान

जन्म:20 दिसंबर 1983 , सेंट लूसिया

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 107 गेंदबाजी: 47 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 94 गेंदबाजी: 33 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

सेंट लूसिया में जन्में डेरेन सैमी अपनी महान नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। सैमी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी सेंट लूसिया से खेला। इन्होंने 2004 में इंग्लैंड में वनडे कैप भी जीती। जुलाई 2006 में इन्हें एक ट्वंटी-20 टूर्नामेंट एक लिए वेस्टइंडीज टीम की कमान भी सौंपी गई। सैमी एक अच्छे बल्लेबाज के अलावा एक शानदार मध्यम गति के गेंदबाज भी हैं। इनका टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण भी बेहतरीन रहा। इन्होंने 2007 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में महज 66 रन देकर सात विकेट झटके। 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सैमी ने बारह विकेट लिए। वनडे में भी इनका शानदार खेल देखने को मिलता रहा है। इन्होंने 145.31 के रन रेट से भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाया। सैमी को अकक्टूबर 2010 में वेस्टइंडीज टीम की कमान सौंपी गई।

रोचक तथ्य

  • सैमी को अकक्टूबर 2010 में वेस्टइंडीज टीम का कप्तान बनाया गया
  • सैमी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत सेंट लूसिया से ही की
  • सैमी का वनडे में पदार्पण बिना गेंद फेंके ही हुआ

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 11 18 301 0 16.72 53.46 0 0
एकदिवसीय 44 33 529 12 25.19 96.88 0 2
ट्वेंटी 20 19 14 140 5 15.55 121.73 0 0

कैरियर

  • टेस्ट: 2007-2010
  • एकदिवसीय: 2004-2010
  • ट्वेंटी 20: 2007-2010
टेस्ट

पहला मैच:7 जून 2007 को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ

अंतिम मैच:1 दिसंबर 2010 को कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ

एकदिवसीय

पहला मैच:8 जुलाई 2004 को साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ

अंतिम मैच:31 जनवरी 2011 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ

ट्वेंटी 20

पहला मैच:28 जून 2007 को लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ

अंतिम मैच:20 मई 2010 को एंटीगुआ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »