एंड्रयू स्ट्रॉस

बल्लेबाजी शैली:बांए हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:बाएं हाथ के बल्लेबाज व मध्यम तेज गेंदबाज

टीमें:इंग्लैंड कप्तान

जन्म:2 मार्च 1977 , जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 27 गेंदबाजी: 0 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 15 गेंदबाजी: 296 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास टीम के कप्तान भी हैं। इनका जन्म 2 मार्च, 1977 को दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हुआ था। दाहिने हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को स्लिप और कवर में क्षेत्ररक्षण करने में माहिर माना जाता है। वर्ष 1988 में फ‌र्स्ट क्लास क्रिकेट के जरिए अपना पदार्पण करने वाले इस क्रिकेटर ने अपना पहला वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2003 में खेला था। वहीं, टेस्ट मैच में इनकी शुरुआत वर्ष 2004 में लॉ‌र्ड्स में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। टेस्ट टीम में इन्हें चोटिल माइकल वॉगन की जगह खेलने का अवसर मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में इन्होंने मैच ऑफ द मैच का तमगा हासिल कर अपना भविष्य सुनिश्चित कर दिया था। वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका से इंग्लैंड में आ बसे स्ट्रास उस समय मात्र छह साल के थे। इनकी पत्नी रुथ मैक्डोनाल्ड ऑस्ट्रेलिया की मशहूर अदाकारा हैं। स्ट्रास एक संस्था से जुड़कर अंधे क्रिकेटरों के लिए धन भी जुटाते हैं।

रोचक तथ्य

  • वर्ष 2003 में अपना वनडे करियर शुरू करने वाले एंड्रयू स्ट्रास ने अपने 11वें वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला शतक ठोका था।

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 82 147 6084 6 43.14 50.21 19 24
एकदिवसीय 120 119 3871 8 34.87 80.01 5 26
ट्वेंटी 20 4 4 73 0 18.25 114.06 0 0

कैरियर

  • टेस्ट: 2004-2011
  • एकदिवसीय: 2003-2011
  • ट्वेंटी 20: 2005-2009
टेस्ट

पहला मैच:न्यूजीलैंड के खिलाफ, लंदन, 20 मई, 2004

अंतिम मैच:आस्ट्रेलिया के खिलाफ, सिडनी, 03 जनवरी, 2011

एकदिवसीय

पहला मैच:श्रीलंका के खिलाफ, रणगिरी, 18 नवंबर, 2011

अंतिम मैच:आस्ट्रेलिया के खिलाफ, सिडनी, 02 फरवरी, 2011

ट्वेंटी 20

पहला मैच:आस्ट्रेलिया के खिलाफ, साउथएंप्टन, 13 जून, 2005

अंतिम मैच:वेस्टइंडीज के खिलाफ, त्रिनिनाद, 15 मार्च, 2009

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »