शाहिद अफरीदी

बल्लेबाजी शैली:दाएं हाथ के बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली:लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज

टीमें:पाकिस्तान, एशिया एकादश, विश्व एकादश, डेक्कन चार्जर्स, साउदर्न रेडबैक्स कप्तान

जन्म:1 मार्च, 1980 , खाइबर एजेंसी, पाकिस्तान

आईसीसी रैंक

बल्लेबाजी: 118 गेंदबाजी: 117 (टेस्ट)

बल्लेबाजी: 34 गेंदबाजी: 20 (एकदिवसीय)

प्रोफ़ाइल

पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी टीम के कप्तान भी हैं। अफरीदी पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाडि़यों में शुमार हैं। 16 साल की ही उम्र में अफरीदी को पाक वनडे टीम में शामिल किया गया। लेग स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल हुए अफरीदी को जैसे ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला उन्होंने विश्व रिकार्ड बना दिया। पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलने के बाद दूसरे मैच में अफरीदी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला और 37 गेंदों पर शतक ठोककर इस खिलाड़ी ने विश्व रिकार्ड बना दिया। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकार्ड भी इस खिलाड़ी के नाम पर ही है। जून 2009 में यूनुस खान की कप्तानी छिनने के बाद अफरीदी को पाक टीम की कमान सौंपी गई। 2010 एशिया कप के लिए भी अफरीदी को टीम का कप्तान बनाए रखा गया। एक टेस्ट में कप्तानी करने के बाद ही अफरीदी ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट मैच के बाद अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अफरीदी टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी करते हैं। वनडे में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकार्ड भी इसी खिलाड़ी के नाम पर दर्ज है।

रोचक तथ्य

  • सबसे कम गेंद पर शतक ठोकने का रिकार्ड
  • 300 वनडे मैच खेलने वाले तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी

आंकड़े

  • बल्लेबाजी

       

  • गेंदबाजी

       

  • क्षेत्ररक्षण

       

  • कप्तानी

       

  कुल मैच पारी रन नाबाद औसत स्ट्राइक रेट 100 50
टेस्ट 27 48 1716 1 36.51 86.97 5 8
एकदिवसीय 312 293 6583 18 23.93 113.75 6 31
ट्वेंटी 20 42 40 671 3 18.13 144.61 - 3

कैरियर

  • टेस्ट: 1998-2010
  • एकदिवसीय: 1996-2011
  • ट्वेंटी 20: 2006-2010
टेस्ट

पहला मैच:22 अक्टूबर 1996 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में

अंतिम मैच:13 जुलाई 2010 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में

एकदिवसीय

पहला मैच:2 अक्टूबर 1996 को केन्या के खिलाफ नैरोबी में

अंतिम मैच:5 फरवरी 2011 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आकलैंड में

ट्वेंटी 20

पहला मैच:28 अगसस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिसटोल में

अंतिम मैच:30 दिसंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में

नतीजे
कार्यक्रम सूची 

विशेषज्ञों की राय »