वापस

क्रिकेट को बॉय-बॉय कहेंगे सुनील जोशी

क्रिकेट को बॉय-बॉय कहेंगे सुनील जोशी

बेंगलूर। पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ [केएससीए] के मुताबिक जोशी 21 जून को संन्यास की घोषणा करेंगे।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जोशी ने 1996 से 2001 के बीच टेस्ट और वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1999 में खेले गए एलजी कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहा था, जहां उन्होंने दस ओवर में छह रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। अपने इस स्पेल में जोशी ने छह ओवर मैडन फेंके थे। जोशी ने 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेले हैं। तीन साल बाद उनके इस कारनामे को विजडन ने सातवां सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय प्रदर्शन करार दिया था। जोशी इंडियन प्रीमियर लीग [आइपीएल] के 2009 और 2010 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर का हिस्सा रहे थे।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।