वापस

आईपीएल नहीं खेलेंगे वार्नर, राष्ट्रीय टीम को तरजीह

आईपीएल नहीं खेलेंगे वार्नर, राष्ट्रीय टीम को तरजीह

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने रहने के लिए खुद को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] से दूर रखने का फैसला किया है।

नियमित तौर पर आईपीएल में खेलने वाले वार्नर ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रीय टीम से दूर रहना पड़े तो वह किसी भी कीमत पर आईपीएल जैसे आयोजन में हिस्सा लेना पसंद नहीं करेंगे। एक तरफ जहां वार्नर ने खुद को आईपीएल से दूर रखने का फैसला किया है वहीं वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नारायन और दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी मार्लन सैमुएल्स ने आईपीएल के लिए राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 17 अप्रैल से खेली जानी है जबकि आईपीएल के पांचवें संस्करण की शुरुआत चार अप्रैल से होनी है। वार्नर ने कहा, बचपन से ही मेरा सपना बैगी ग्रीन पहनने का था। इस कारण मैं अपने देश के लिए पारी की शुरुआत करूंगा। मैं इस मौके को भुनाकर टीम में अपना स्थायी स्थान बनाना चाहता हूं। अगर आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट के बीच चयन की बात आएगी तो मैं सौ फीसदी टेस्ट क्रिकेट को चुनूंगा। जहां तक कैरेबियाई खिलाडि़यों की बात है तो उन्हें यह सोचना होगा कि उन्हें करना क्या है। अगर उन्हें लगता है कि उनके लिए पैसे अधिक जरूरी है तो फिर यह उनकी पसंद है।

जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।