हरारे। मैन ऑफ द मैच हैमिल्टन मास्कादजा के शानदार अर्द्धशतक की मदद से जिंबाब्वे ने त्रिकोणीय ट्वंटी-20 सीरीज में बांग्लादेश को 11 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट की तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की है।
जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 154 रन बनाए। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज मास्कादजा ने 35 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनकेअलावा कप्तान ब्रैंडन टेलर ने 41 गेंदों पर 38 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम इसकेजवाब में पांच विकेट पर 143 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से तमीम इकबाल [35 गेंदों पर 38 रन] और अनुभवी मुहम्मद अशरफुल [28 गेंदों पर 22 रन] ने पहले विकेट के लिए 61 रन बनाए। लेकिन वे तेजी से रन नहीं बना सके। इससे बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया। नासिर हुसैन ने अंतिम ओवरों में 15 गेंदों पर 29 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। जिंबाब्वे की तरफ से क्रिस मोफू ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।
जानिए क्रिकेट मैचों का ताजा स्कोर अपने मोबाइल से, मेसेज बॉक्स में जाकर टाइप कीजिए icri और भेज दीजिए 57272 पर।