मुख्य पृष्ठ पूजा पाठ संत  साधक धार्मिक स्थान
 69 लाख श्रद्धालु पहुंचे मां वैष्णो के दरबार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासीजिले में स्थित माता वैष्णोदेवीके प्रसिद्ध मंदिर में इस साल अब तक देश भर से आए 69लाख 80हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान सिर्फ 56लाख 35हजार लोगों ने ही माता वैष्णोदेवीके दर्शन किए थे। इस साल इसमें 13लाख 45हजार श्रद्धालुओं की वृद्धि हुई। मंदिर से जुडे सूत्रों ने बताया कि दर्शन के लिए रोजाना औसतन 25से 30हजार श्रद्धालु आधार शिविर कटरा पहुंच रहे हैं, जहां से वे माता वैष्णोदेवीके दर्शन के लिए रवाना होते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक 80लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में दर्शन करने की संभावना है, जो कि अब तक की सबसे बडी संख्या होगी।

 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(34) वोट का औसत

average:4.617648
Saving...