राजस्थान विधानसभा चुनाव 2003 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा 197 120 39.2
बीएसपी 12402 3.97
सीपीएम18 01 0.77
कांग्रेस 20056 35.65
आईएनएलडी 5004 2.58
जद [यू] 10 02 0.92
एलजेएनएसपी 36 01 -
आएएसएनएम6501 -
निर्दलीय -13 11.37
-राजस्थान में कांग्रेस ने अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा। ऐसा माना जा रहा था कि गहलोत फिर से राज्य की कमान संभालने में कामयाब होंगे। लेकिन भाजपा ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर चुनाव को दिलचस्प बना दिया। भाजपा ने अपने भरोसेमंद मैनेजर व नेता प्रमोद महाजन को चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी सौंपी। महाजन ने भाजपा को निराश नहीं होने दिया।भाजपा ने 200 सीटों में 120 सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1998 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा 196 33 32.23
बीएसपी 10802 2.17
सीपीएम14 01 0.81
कांग्रेस 200153 44.95
जनता दल6903 1.97
जद [यू] 10 02 0.92
आरजेडी 18 01 0.28
निर्दलीय-07 -
1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जिनमें 153 सीटों पर उसे सफलता मिली। विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को 33 सीटों पर ही जीत मिली। कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार का गठन किया।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1993 कुल सीटें-199
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा 1969538.60
सीपीएम 12010.98
कांग्रेस 19976 38.27
जनता दल146066.93
निर्दलीय-21-
-राजस्थान के 1993 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 95 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। लेकिन वह पूर्ण बहुमत से 5 सीट दूर ही थी। विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 76 सीटों से संतोष कराना पड़ा। भाजपा ने अन्य दलों के सहयोग से भैरोंसिंह शेखावत के नेतृत्व में सरकार का गठन किया। दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने 21 स्थानों पर विजयी हासिल की।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1990 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा 1288525.25
कांग्रेस 2005033.64
सीपीएम2201 1.03
जनता दल1205521.58
निर्दलीय-09-
-राजस्थान के 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता ने किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। भाजपा ने 128 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जिसमें से उसे 85 सीटों पर ही सफलता प्राप्त हुई। कांग्रेस और जनता दल को क्रमश: 50 और 55 सीटें मिली। भाजपा ने जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई। भैरोंसिंह शेखावत ने दूसरी बार चार मार्च 1990 को सत्ता संभाली।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1985 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा1183921.24
कांग्रेस 19911346.57
सीपीआई4701 1.23
जेएनपी31105.88
एलकेडी602711.86
निर्दलीय-10-
-राजस्थान के 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 सीटों में 113 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर ली। भाजपा को 39 सीटें मिली जबकि जनता पार्टी व लोकदल को क्रमश: 10 और 27 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1980 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
भाजपा1233218.60
कांग्रेस [आई]19913342.96
सीपीआई2501 0.97
सीपीएम160101.02
कांग्रेस [यू]69065.59
जेएनपी [जेपी]76087.34
जेएनपी [एससी]103079.55
निर्दलीय-12-
-राजस्थान के 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 सीटों में 133 सीटों पर कब्जा जमाकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। अपने जन्म के तुरंत बाद भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उसे कुछ खास सफलता हाथ लगी और उसे 32 सीटों पर ही सफलता मिली।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1977 कुल सीटें-200
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
सीपीआई10011.11
सीपीएम 1401 0.75
कांग्रेस1864131.49
जेएनपी20015250.39
निर्दलीय-05-
-इंदिरा गांधी द्वारा देश में इमरजेंसी लगाए जाने के बाद हुए राजस्थान के 1977 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए 200 में से 152 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस 41 सीटों पर ही सिमटकर रह गई।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1972 कुल सीटें-184
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
बीजेएस 1190812.20
सीपीआई 05041.56
कांग्रेस 17914551.13
एनसीओ 37011.34
एसओपी36042.44
एसडब्ल्यूए 11911 12.32
निर्दलीय-11-
-राजस्थान के 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 184 में से 145 सीटों पर विजयी हासिल की। मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनसंघ को निराशा हाथ लगी और वह आठ सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। वहीं स्वतंत्र पार्टी को 11 सीटों पर जीत मिली।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1967 कुल सीटें-184
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
बीजेएस 632211.69
सीपीआई 20010.97
कांग्रेस 1828941.42
एसएसपी38084.76
एसडब्ल्यूए 10748 22.10
निर्दलीय-16-
-राजस्थान के 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से तीन सटें दूर रही। लेकिन उसने कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन किया था। इस आधार पर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रही। पार्टी को 89 सीटें मिली जबकि स्वतंत्र पार्टी को 48 और भारतीय जनसंघ को 22 सीटें प्राप्त हुई। संघट सोशलिस्ट पार्टी ने भी आठ सीटों पर जीत दर्ज की।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1962 कुल सीटें-176
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
सीपीआई 45055.40
कांग्रेस 1760439.98
जेएस94159.15
पीएसपी2202 1.46
एसओसी4005 3.68
एसडब्ल्यूए9336 17.11
आरआरपी 2303 2.01
निर्दलीय-22-
-राजस्थान के 1962 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 176 में 88 सीटें प्राप्त हुई। वह बहुमत से मात्र एक सीट दूर रही। स्वतंत्र पार्टी ने इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 36 सीटों पर सफलता प्राप्त की जबकि जनसंघ को 15 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1957 कुल सीटें-176
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
बीजेएस 48065.55
सीपीआई23013.02
कांग्रेस17611945.13
पीएसपी2501 2.48
आरआरपी 5717 9.89
निर्दलीय-75-
-राजस्थान के 1957 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार सफलता हासिल की। पार्टी ने 176 में 119 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद सबसे ज्यादा 75 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं अखिल भारतीय राम राज्य परिषद ने 17 सीटों पर सफलता प्राप्त की।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 1951 कुल सीटें-160
पार्टियां चुनाव लड़े जीते वोट प्रतिशत
बीजेएस 50085.93
एचएमएस06020.86
कांग्रेस1568239.46
केएलपी 46078.30
केएमपीपी0601 0.50
आरआरपी 592412.26
केएमपीपी5101 4.17
निर्दलीय-35-
-राजस्थान के 1951 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 160 में 82 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं अखिल भारतीय राम राज्य परिषद ने 24 सीटें जीती जबकि भारतीय जनसंघ को आठ स्थानों पर सफलता मिली।
 
फोटो गैलरी