चुनाव नतीजों से कांग्रेस में सुखद अचरज 
Dec 17, 7:59 am

आतंकवाद व महंगाई के मोर्चे पर लगातार चौतरफा हमलों से सहमी कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने सुखद अचरज में डाल दिया है। मुंबई के आतंकी हमलों के बाद तो चुनावी नतीजों को लेकर पार्टी बेहद आशंकित थी। लेकिन नतीजों ने उसका लोकसभा चुनाव पर भरोसा मजबूत कर दिया है। खासतौर पर दिल्ली की जीत ने पार्टी में उम्मीदें भी जगा दी हैं। ...
जीत का सेहरा बांधने में जुटे कांग्रेसी 
Dec 10, 3:31 am

सत्ता के सेमीफाइनल में कांगे्रस की भाजपा पर 3-2 की बढ़त के साथ ही अब पार्टी में महासचिव राहुल गांधी के बड़ी भूमिका निभाने की आवाज बुलंद होने लगी है। इन चुनावों में जीत का सेहरा राहुल गांधी के सिर बांधने में लगी कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी देश के 65 फीसदी युवा मतदाताओं को पार्टी के साथ लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ...
हमेशा परिवर्तन ही नहीं चाहते मतदाता 
Dec 10, 3:30 am

विकास को चुनाव जिताऊ मुद्दा न मानने वाले राजनीतिज्ञों को विधानसभा चुनावों के परिणाम सत्ता विरोधी लहर से जूझने का मंत्र देते हुए लग रहे हैं। यह मंत्र शायद विकास का है, क्यों कि मजबूत विपक्ष और आतंक व महंगाई जैसे मुद्दों के बावजूद दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल नई ताकत के साथ लौटे हैं। इससे लगता है कि सरकारों का कामकाज भावनात्मक मुद्दों पर कुछ भारी पड़ने लगा है। ...
सबकी निगाहें होगी हाथी के वजन पर 
Dec 08, 7:52 am

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में जब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें मुंह खोलेंगी तो ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो सोमवार को ही पता चलेगा, लेकिन इस दौरान विश्लेषकों की निगाह विशेष तौर पर बहुजन समाज पार्टी पर होगी जिसने हाल के चुनावों में लगातार अपनी ताकत में इजाफा किया है। ...
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का भविष्य दांव पर 
Dec 07, 8:27 am

राज्य में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के तीन दिग्गज नेताओं का चुनावी भविष्य दांव पर है। तीनों इस बार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे हैं और तीनों को अपनी-अपनी सीट पर कड़े मुकाबले से जूझना पड़ रहा है। ...
 
फोटो गैलरी