गुलाम नबी आजाद भारी अंतर से जीते   
 
 
Dec 30, 5:49 am   

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दो प्रमुख पार्टियों पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से भारी अंतर से जीते हैं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला सोनवर विधान सभा सीट से महज 94 मतों के अंतर से जीत हासिल कर सके। उन्होंने हजरतबल विधान सभा सीट पर भी जीत दर्ज की।

आजाद ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दया कृष्ण को 29436 मतों के भारी अंतर से पराजित कर भदरवाह सीट पर जीत दर्ज की। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी [पीडीपी] की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार शौकत हुसैन को 8336 मतों के भारी अंतर से हरा कर वाची विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया।

नेशनल कांफ्रेंस [नेका] के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के काजी मोहम्मद अफजल को भारी अंतर से पराजित कर गंदेरबल सीट जीती। अब्दुल्ला को 16515 वोट मिले। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेकां के डा.महबूबा बेग को 4891 मतों से हरा कर अनंतनाग विधान सभा सीट पर जीत हासिल की।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
 
फोटो गैलरी