Dec 30, 5:04 pm
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के युवा नेता उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के गठन का मार्ग मंगलवार को प्रशस्त हो गया।
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर राज्य में दोनों दलों की गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव किया, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। उमर अब्दुल्ला ने संवाददाताओं को बताया कि गठबंधन सरकार के गठन की बारीकियां तय करने के लिए दोनों दलों की एक कमेटी गठित की जाएगी।
|
| निजता नीति | | | सेवा की शर्तें | | | आपके सुझाव |
| इस पृष्ठ की सामग्री जजागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है |
| कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित |
| कॉपीराइट / IP नीति |