Jan 06, 5:25 am
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव के बाद नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया था।
प्रदेश के राज्यपाल एन एन वोहरा ने जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में उमर को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थी। इस समारोह में शिरकत करने के लिए सोनिया गांधी नई दिल्ली से यहां पहुंची।
उमर ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। 38 वर्षीय उमर प्रदेश के 11 वें तथा सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।