ऐजल दक्षिण-3: कांटे की टक्कर   
 
 
Nov 26, 8:00 am   

मेलरियत। मिजोरम के प्रतिष्ठित ऐजल दक्षिण-3 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कांटे की टक्कर है। परिसीमन के बाद बनी इस सीट से कैबिनेट में दूसरा स्थान रखने वाले प्रदेश के गृह मंत्री तावनलुई तथा कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व छात्र नेता के एस थांगा के बीच जोरदार मुकाबला है।

मिजो नेशनल फ्रंट आर्मी के पूर्व प्रमुख तावनलुई की उपस्थिति इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ ही पोस्टरों पर है, क्योंकि मिजो पीपुल्स फोरम ने उन्हें इससे अधिक की अनुमति नहीं दी है।

यह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बहुत ही छोटा है। ऐजल से लगने वाले इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत केवल 28 गांव और बस्तियां हैं। क्षेत्र का दौरा करने पर पाया कि एमपीएफ के निर्देश के कारण क्षेत्र में चुनावी अभियान बहुत जोरों पर नहीं है। उम्मीदवारों को इसका पालन करना ही है।

एमपीएफ के निर्णय से इस विधान सभा क्षेत्र में 16 हजार से अधिक मतदाता प्रभावित होंगे। संपर्क करने पर इनमें से अधिकतर मतदाताओं ने उम्मीदवारों के बारे में कोई बातचीत नहीं की।

56 वर्षीय एल आर लिआना ने कहा कि केवल कुछ ही उम्मीदवारों ने इस गांव का दौरा किया है। लिआना ने कहा कि हमलोगों ने देखा है कि संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार एम लालनुमाविया और तावनलुई ही क्षेत्र में देखे गए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार तथा छात्र नेता थंगा महसूस करते हैं कि पास के केलसिह गांव में कांग्रेस और एमएनएफ के बीच टक्कर होगी। इस गांव में तकरीबन 140 घर हैं। थांगा ने हालांकि आशा जतायी है कि वह भाग्यशाली साबित होंगे। एजल दक्षिण-3 में महिला मतदाताओं से अधिक पुरुष मतदाता हैं।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
 
फोटो गैलरी