भगवान जब दुनिया बना रहे थे तो उन्होंने कहा- कि दुनिया के हर कोने में अच्छी बीवी मिलेगी।
लेकिन दुनिया को गोल बना दिया।
संता (ज्योतिषी से)- महाराज, बताइए मेरी शादी कब होगी?
ज्योतिषी- कभी नहीं होगी।
संता- क्यों?
ज्योतिषी- कैसे होगी? तुम्हारे भाग्य में तो सुख ही सुख लिखा है!
डॉक्टर (रोगी महिला से)- आप बिलकुल मेरी तीसरी पत्नी की तरह हो !
महिला- आपकी कितनी पत्िनयां हैं?
डॉक्टर- दो!
एक समाचार पत्र में छपने वाले साप्ताहिक भविष्यफल की बानगी
प्रथम सप्ताह- इस हफ्ते आपके जीवन में कोई अनोखी खुशी दस्तक देने वाली है। अचानक धनप्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह मौजमस्ती में गुजरेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
द्वितीय सप्ताह- इस सप्ताह आप एक नई और अद्भुत शक्ति अपने भीतर महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने से शत्रुपक्ष की पराजय सुनिश्चित है। प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
तृतीय सप्ताह - रोमांस के लिए यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस हफ्ते कोई सुंदरी आपके जीवन में प्रवेश करने वाली है। इस सुंदरी का सानिध्य आपके लिए सफलताओं के नए द्वार खोल सकता है।
चतुर्थ सप्ताह - इस समय आप स्वयं को ठगा-सा महसूस करेंगे। आपको अचानक आभास होगा कि कोई लगातार पिछले तीन सप्ताह से आपको बेवकूफ बना रहा है।
अध्यापक- बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहां गिरती है?
बड़ी देर सोचने के बाद संता ने जवाब दिया.. जमीन पर!
|