डाक्टर

 

एक औरत बड़ी हड़बड़ी में दंत चिकित्सक के क्लीनिक में पहुंची।

बोली- डॉक्टर साहब! मैं बहुत जल्दी में हूं। मुझे एक जरूरी मीटिंग में जाना है इसलिए एनस्थीसिया मत लगाइये और जल्दी से दांत बाहर निकाल दीजिये।

डॉक्टर ने मन ही मन कहा- कमाल की औरत है! फिर उस औरत से बोला- ठीक है, जैसी आपकी मर्जी। इस कुर्सी पर बैठ जाइये और बताइये कौन से दांत में दर्द है।

औरत ने दरवाजे के पास खड़े अपने पति को आवाज दी- चलो! डॉक्टर साहब को दांत दिखाओ।

 

एक पागल खाने में पागल नाच रहे थे..।

एक पागल खामोश बैठा था।

डॉक्टर (पागल से)- तुम खामोश क्यों बैठे हो?

पागल (डॉक्टर से)- बेवकूफ मैं दूल्हा हूं।

 

पप्पू (डॉक्टर से)- आपको टांके लगाने आते हैं।

डॉक्टर (पप्पू से)- हां आते है, कहा लगाने हैं?

पप्पू- ये लो मेरी चप्पल में लगा दो।

 

डॉक्टर (मरीज से)- फिर से पेट में तकलीफ मैंने बाहर का खाना मना किया था।

मरीज- लेकिन मैं तो बाहर गया ही नहीं।

डॉक्टर- फिर ये कैसे हुआ?

मरीज- मैंने तो दो लार्ज पिज्जा घर पर ही ऑर्डर किए थे।

 

डॉक्टर (पप्पू से)- आपका वजन कितना है?

पप्पू (डॉक्टर से)- चश्मे के साथ 75 किलो।

डॉक्टर- और चश्मे के बगैर।

पप्पू- दिखता ही नहीं।

     
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
 
अपने लतीफे भेजें
नाम   
ईमेल   
प्रस्तावती श्रेणी   
 
शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
डाक्टर Add to My Yahoo! xml