पिंटू (चिंटू से)- ये कैसे पता चलेगा कि सामने जो जानवर है वह बकरा है या बकरी।
चिंटू (पिंटू से)- सिंपल है, उसको पत्थर मारना यदि वह भागा तो बकरा और भागी तो बकरी।
बच्चा अपनी दादी से, दादी आपने कौन-कौन से मुल्क घूमे हैं?
दादी- बेटा पाकिस्तान, हिन्दुस्तान और अफगानिस्तान
बच्चा- अब कौन सा घूमेंगी..
पीछे से दादा बोले- कब्रिस्तान
चिंटू - मां एक गिलास पानी देना।
मां- खुद ले लो..
चिंटू- प्लीज दे दो..
मां- अब मांगा तो थप्पड़ दूंगी।
चिंटू- जब थप्पड़ देने आओगी तो पानी लेते आना।
अध्यापक (चिंटू से)- बिजली कहां से आती है?
चिंटू (अध्यापक से)- मामा के घर से
अध्यापक- वो कैसे?
चिंटू- क्योंकि जब भी बिजली जाती है पापा कहते है सालों ने फिर काट दी!
राजू (डॉक्टर से)- लगता है मैं अंधा हो गया हूं।
डॉक्टर ने राजू की आखों को चेक किया और कहा नही बेटा तुम्हारी आखें तो ठीक है।
राजू- तो फिर अखबार में मुझे पास छात्रों की लिस्ट में मेरा रोल नंबर क्यों नजर नही आ रहा है?
|