पति पत्नी और वो

 

पति ने पत्नी से कहा कि आज मैं सभापति बनूंगा।

पत्नी बेलन दिखाते हुए बोली आप मेरे पति हो किसी दूसरे के नही बन सकते।

 

एक दंपत्ति अपनी शादी की चालीसवीं वर्षगांठ मना रहे थे। संयोग से उस दिन पत्नी का साठवां जन्मदिन भी था। उस रात उनके घर में एक परी प्रकट हुई। उसने उन दोनों से कहा कि वे दोनों इतने लम्बे समय से बड़े प्यार से रह रहे हैं जिससे वह बहुत खुश है। परी ने कहा कि वे उससे एक-एक वरदान मांग सकते हैं।

पत्नी, जो कि अपने पति से बेइंतहा प्यार करती थी, ने परी से कहा कि वह अपने पति के साथ दुनिया की सारी मनोरम जगहों की सैर करना चाहती है, पर उसके पास इतने पैसे नहीं है। परी ने अपनी छड़ी घुमाई और पत्नी के हाथ में हवाई जहाज के टिकटों से भरा लिफाफा आ गया।

अब मांगने की बारी पति की थी।

उसने एक मिनट सोचा फिर बोला- ईमानदारी से कहूं, तो मैं अपने लिए अपने से 30 साल छोटी पत्नी चाहता हूं।

परी ने अपनी छड़ी घुमाई और....।

पति महोदय तुरंत 90 साल के हो गये।

 

एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को घर लाते ही थप्पड़ लगा दिया।

पत्नी (घबराकर पति से)- मैंने क्या किया?

पति (पत्नी से)- तुम्हें ये बताने के लिए कि जब वजह होगी तब क्या होगा।

 

पति (पत्नी से)- अगर देश की सरकार मेरे हाथ में आ जाए तो सब बदल दूंगा।

पत्नी (पति से)- तुम पहले अपना पजामा बदल लो सुबह से उल्टा पहना हुआ है।

 

पत्नी (पति से)- कल रात तुम नींद में मुझे गालियां दे रहे थे।

पति (पत्नी से)- तुम्हें गलतफहमी हुई है।

पत्नी- कैसी गलतफहमी?

पति- यही की मैं सोया हुआ था.....।

     
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
 
अपने लतीफे भेजें
नाम   
ईमेल   
प्रस्तावती श्रेणी   
 
शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
पति पत्नी और वो Add to My Yahoo! xml