आईपीएल में धोनी का एक रन डेढ़ लाख रुपये का
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स भले ही इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के फाइनल में हार गई हो लेकिन 44 दिन के इस टूर्नामेंट में इस दिग्गज बल्लेबाज का प्रत्येक रन लगभग डेढ़ लाख रुपये का पड़ा। फरवरी में आईपीएल नीलामी के दौरान धोनी के लिए सबसे अधिक बोली लगाई गई थी। ...
इरफान की छाया से बाहर आए यूसुफ पठान
अब कोई उन्हें इरफान पठान का बड़ा भाई यूसुफ पठान कहकर नहीं पुकारेगा। उन्हें अब यूसुफ पठान कहा जाएगा। आईपीएल ट्वंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने जबर्दस्त प्रदर्शन से यूसुफ ने रातोरात अपना भविष्य बदल दिया और इस एक टूर्नामेंट से वह इरफान की छाया से बाहर निकल आए हैं। ...
सुपरहिट रहा आईपीएल का पहला संस्करण
ग्लैमर, विवादों और रोमांच से भरपूर बालीवुड फिल्म की तरह सुपरहिट रहे इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] का पहला साल दिग्गजों की दुर्दशा और एक छिपे रुस्तमों की जीत के लिए याद रखा जाएगा। सबसे कम दामों पर खरीदी गई राजस्थान रॉयल्स की टीम को चैंपियन बनाने वाले फिरकी के जादूगर शेन वार्न का यह करिश्मा क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। ...
वार्न की सेना बनी आईपीएल चैंपियन
कहते हैं भाग्य उन्हीं का साथ देता है जो कर्मवीर होते हैं और रविवार को भाग्य कभी हार न मानने वाले यूसुफ पठान के साथ था जिनके चमत्कारिक खेल से राजस्थान रॉयल्स ने दिल की धड़कन थाम देने वाले फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स पर तीन विकेट की जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का पहला चैंपियन बना दिया। ...
बोनस साबित हुआ राजस्थान का टॉस हारना
जिस अंदाज में रायल्स के ओपनर ग्रीम स्मिथ और असनोडकर ने प्रदर्शन किया है, उससे वह प्रतियोगिता के सरप्राइज पैकेज साबित हुए हैं। इन दोनों ने ही पहले सेमीफाइनल में सतर्क शुरुआत की। मगर, एक बार जम जाने के बाद साठ रन की भागीदारी महत्वपूर्ण थी। बाद में उसके कुछ प्रचंड प्रहार लगाने वाले बल्लेबाजों ने योग को बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ...
| निजता नीति | | | सेवा की शर्तें | | | आपके सुझाव |
| इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है |
| कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित |
| कॉपीराइट / IP नीति |