स्टार इलेवन टीम से भारतीय नदारद   
 
 

हैदराबाद। भारत की तीनों टीमों के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाने के कारण चैंपियंस लीग आल स्टार इलेवन में कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया हालांकि इसमें अब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के दो खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत की तीनों टीमें रॉयल चैलेंजर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और डक्कन चार्जर्स पहले ही बाहर हो गई थी जिससे सेमीफाइनल के बाद चुनी गई इस टीम में किसी भारतीय क्रिकेटर को जगह नहीं मिल पाई लेकिन रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से खेलने वाले रोस टेलर और जैक्स कालिस ग्रुप और लीग चरण में अपने शानदार प्रदर्शन से अब भी आल स्टार इलेवन का हिस्सा बने हुए हैं।

इस बीच आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार न्यू साउथ वेल्स ब्लूज के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, आलराउंडर मोएजेस हेनरिक्स और सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज भी आल स्टार इलेवन में शामिल हो गए हैं। ब्लूज के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले से ही इसका हिस्सा हैं। इस सूची में त्रिनिदाद एवं टोबेगो के तीन खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, विकेटकीपर दिनेश रामदीन और आलराउंडर ड्वेन ब्रावो शामिल हैं। अंतिम टीम का चयन आज रात होने वाले फाइनल के बाद किया जाएगा।

आल स्टार इलेवन टीम: फिलिप ह्यूज, डेविड वार्नर [न्यू साउथ वेल्स], जेपी डुमिनी [केप कोबराज], रोस टेलर, जैक्स कालिस [रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर], कीरोना पोलार्ड, दिनेश रामदीन, ड्वेन ब्रावो [त्रिनिदाद एवं टोबेगो], मोएजेस हेनरिक्स, ब्रेट ली [न्यू साउथ वेल्स], क्लाइंट मैकके [विक्टोरिया बुशरेंजर्स]।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:3.7
Saving...