दबाव में बिखर गई टीम: गंगा   
 
 

हैदराबाद। त्रिनिदाद और टोबेगो के कप्तान डेरेन गंगा ने चैंपियंस लीग टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में न्यू साउथ वेल्स के हाथों शिकस्त के बाद कहा कि उनकी टीम दबाव में बिखर गई और शुरुआत में ही काफी विकेट गंवाने के कारण उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी है।

फाइनल में न्यू साउथ वेल्स के हाथों 41 रन की शिकस्त के बाद गंगा ने कहा, हमें विश्वास था कि हम 160 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे लेकिन हमने शुरुआत में ही काफी विकेट गंवा दिए जिससे टीम दबाव में आ गई। खिलाड़ी काफी निराश हैं लेकिन ऐसा होता है यह खेल का हिस्सा है। चैंपियंस लीग की विजेता न्यू साउथ वेल्स को इस जीत के लिए 25 लाख डालर मिले जबकि त्रिनिदाद और टोबेगो की टीम को 13 लाख डालर से संतोष करना पड़ा।

न्यू साउथ वेल्स के कप्तान साइमन काटिच ने मैच में 48 रन की पारी खेलने के अलावा 10 रन देकर दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाजी ब्रेट ली की जमकर तारीफ की। काटिच ने कहा, हमने कभी हार नहीं मानी। ब्रेट ली ने पारी को संवारा और हमें 160 रन तक पहुंचाया। यह अच्छा स्कोर था क्योंकि दबाव में कुछ भी हो सकता था और हमने बेहतरीन जीत दर्ज की। गंगा ने भी ली की तारीफ करते हुए कहा, ली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी और शॉट खेलते वक्त जोखिम भी उठाया जिसका उसे फायदा मिला।

मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज ली ने कहा, मैंने इस टूर्नामेंट का काफी लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा, मैंने इस टूर्नामेंट का काफी लुत्फ उठाया। हमने फाइनल में 130 से 140 रन का लक्ष्य तय किया था लेकिन 160 रन बनाने में कामयाब रहे जिसका बचाव किया जा सकता था। ली ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए त्रिनिदाद और टोबेगो का धन्यवाद किया जबकि दर्शकों को भी शुक्रिया कहा। चैंपियंस लीग के आयुक्त ललित मोदी ने भी दोनों टीमों को धन्यवाद दिया लेकिन चैंपियंस लीग का दूसरा टूर्नामेंट कहां होगा यह पूछने पर वह चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा, संचालन परिषद दिसंबर में बैठक करके इस पर फैसला करेगी।

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...