कोलकाता। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बृहस्पतिवार को कि आस्ट्रेलिया के डेव वाटमोर तीसरी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स [केकेआर] के नए कोच होंगे।
अगले सत्र के लिए केकेआर टीम के संभावित कप्तान गांगुली ने कहा, मुझे सूचना मिली है कि हमारी टीम के नए कोच डेव वाटमोर होंगे। मैं उन्हें कई वर्षो से जानता हूं और मुझे आशा है कि हमारे खिलाडि़यों को उनके साथ काम करने में मजा आएगा। उन्होंने कहा, वाटमोर अनुभवी है और उनके साथ जुड़कर बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि इस बारे में अधिकृत घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। केकेआर टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाय भट्टाचार्य ने कहा, वाटमोर के बारे में अधिकृत घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी। वाटमोर ने हाल ही में बेंगलूर की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वाटमोर ने 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम को कोचिंग दी थी और उन्होंने बांग्लादेश की टीम को भी प्रशिक्षण दिया था।
लेख को दर्जा दें
दर्जा दें(4) वोट का औसत
Saving...
|
| निजता नीति | | | सेवा की शर्तें | | | आपके सुझाव |
| इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है |
| कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित |
| कॉपीराइट / IP नीति |