बोनस साबित हुआ राजस्थान का टॉस हारना   
जिस अंदाज में रायल्स के ओपनर ग्रीम स्मिथ और असनोडकर ने प्रदर्शन किया है, उससे वह प्रतियोगिता के सरप्राइज पैकेज साबित हुए हैं। इन दोनों ने ही पहले सेमीफाइनल में सतर्क शुरुआत की। मगर, एक बार जम जाने के बाद साठ रन की भागीदारी महत्वपूर्ण थी। बाद में उसके कुछ प्रचंड प्रहार लगाने वाले बल्लेबाजों ने योग को बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ...
अब तो बीसीसीआई की तारीफ कर दो   
प्रतियोगिता में 56 मैचों के बाद अब सर्वश्रेष्ठ चार टीमें सामने हैं। आईपीएल का पहला चैंपियन बनने के लिए ये चारों टीमें तीन नाकआउट मुकाबले खेलेंगी। अब इसका कोई महत्व नहीं कि अब तक आपकी फार्म कैसी रही है। एक कदम गलत पड़ा नहीं कि आपको इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह स्थिति सभी चारों टीमों के लिए है, जो अंतिम चार में खेलने की हकदार हैं। फाइनल की दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही अब यहां से पूरा ध्यान इन चारों टीमों पर होगा। ...
उथप्पा का फार्म में आना मुंबई इंडियंस के लिए जरूरी   
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए यह निर्णायक मुकाबला है। अगर उसे सेमीफाइनल की होड़ में बरकरार रहना है तो उसे यह मैच तो जीतना ही पड़ेगा। मुंबई इंडियंस का विजय अभियान पंजाब किंग्स एकादश के खिलाफ थम गया। यह मैच टूर्नामेंट का विशेष आकर्षण बना। युवराज की एथलेटिक्स क्षमता और नैसर्गिक क्रिकेट समझ गजब की है। उनका अंतिम गेंद पर रनआउट करना लंबे समय तक याद रहेगा। ...
वनडे पर निश्चित ही प्रभाव डालेगा टी-20   
वास्तव में, फिर से जीत हासिल कर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। टूर्नामेंट में हमने काफी बुरा समय देखा है। टीम में प्रत्येक खिलाड़ी के चेहरे पर फिर से मुस्कान देखकर काफी अच्छा लगता है। बल्लेबाजों के संघर्ष (केवल द्रविड़ को छोड़कर, जिन्होंने नियमित रूप से बेहतर किया है) के बाद यह देखते हुए कि बचाव के लिए हमारे पास केवल 125 रन थे, यह मैच जीतना बहुत ही विशेष है। हमने एक अच्छे विकेट पर इस स्कोर का बचाव किया, जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम का साठ रन पर कोई विकेट नहीं था। ...
बड़ा ही निष्ठुर खेल है टी-20   
(संजय मांजरेकर की कलम से) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जिस तरह से मुंबई इंडियंस का उदय हुआ, उसी तरह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का पतन हुआ है। आईपीएल में जो सबसे ज्यादा रोमांचकारी रहा है वह यह है कि या तो टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है... ...