विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

1. पिछले दिनों खोर विल्स ऐंड एसोसिएट नामक एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है, जो पांच साल पहले डिलीट एसएमएस को भी ढूंढ सकती है। विशेषज्ञों की राय है कि यह डिवाइस अपराधियों की धर-पकड में काफी कारगर सिद्ध होगी। इस बहुउपयोगी डिवाइस का नाम क्या है?

(क) एआरवाई फोरसेनिक डिवाइस

(ख) पीआरवाई फोरसेनिक डिवाइस

(ग) एक्सआरवाई फोरसेनिक डिवाइस

(घ) एनआरवाई फोरसेनिक डिवाइस

2. पिछले दिनों ब्रिटिश डॉक्टरों ने हिप ट्रांसप्लांट के लिए एक ऐसा कृत्रिम हिप तैयार किया है, जिसे पूरे जीवन काल तक बदलने की जरूरत नहीं पडेगी। इस कृत्रिम हिप का सॉकेट निर्मित है?

(क) निकिल-क्रोम

(ख) कोबाल्ट-क्रोम

(ग) सिल्वर-क्रोम

(घ) आयरन-क्रोम

3. आईबीईएक्स स्पेसक्राफ्ट पर लगे शक्तिशाली टेलीस्कोप के जरिए खगोल वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के उस आउटर रिंग का पता लगाया है, जो सोलर सिस्टम को शेष अंतरिक्ष से अलग करता है। यह रिंग किस गैस के अणुओं से बनी है?

(क) ऑक्सीजन

(ख) नाइट्रोजन

(ग) हीलियम

(घ) हाइड्रोजन

4. मादा चूहे पर हुए एक शोध के दौरान ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने हाई-टेक इमेजिंग तकनीक के जरिए उस जेनेटिक सिग्नल की खोज की है, जो यह बता सकता है कि स्तन कैंसर किस प्रकार फैलता है। यह जेनेटिक सिग्नल कौन सा है?

(क) टीजीएफ-गामा

(ख) टीजीएफ-अल्फा

(ग) मोनो टीजीएफ

(घ) टीजीएफ-बीटा

5. एक अमेरिकन शोध के अनुसार आने वाली पीढी की महिलाओं के न केवल हृदय व प्रजनन अंग शक्तिशाली होंगे, बल्कि उनका कद अपेक्षाकृत छोटा व वजन एक किलोग्राम ज्यादा होगा। मानव-जाति की विकास प्रक्रिया पर किया गया यह महत्वपूर्ण शोध किस प्रमुख संस्थान की देन है?

(क) येले यूनिवर्सिटी

(ख) न्यूयार्क यूनिवर्सिटी

(ग) टेक्सास यूनिवर्सिटी

(घ) एमआईटी

रामनयन सिंह

सही उत्तर- 1. (ग), 2. (ख), 3. (घ), 4. (घ), 5.(क)

ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:5
Saving...
 
जागरण में अन्यत्र
समाचार
क्रिकेट
सिने मजा
 
ELSEWHERE ON YAHOO!
News
Movies
Cricket