किंडल का कमाल

 
 
किंडल का कमाल

यदि मोटी-मोटी किताबों को पढते समय इनके पन्ने पलटने के झंझट से बचना चाहते हो, तो तुम किंडल की मदद ले सकते हो। किंडल एक सॉफ्टवेयर है। पर यह जान लो कि इसकी उपयोगिता इतनी भर ही नहीं है। यह है बडे काम की चीज। ऐसी चीज जिसकी मदद से तुम महज 60 सेकंड में हजारों किताबें और 50 से अधिक अखबारों को डाउनलोड कर सकते हो।

किंडल युक्त इस गैजेट यानी इस ई-बुक का वजन बेहद हल्का है। महज 290 ग्राम का। यानी कहीं भी, कभी भी इसे तुम अपने साथ रख सकते हो।

किंडल पर तुम दुनिया भर के बडे और नामचीन लेखकों की किताबों को बेहद सुविधाजनक तरीके से पढ सकते हो। दरअसल, फॉन्ट का आकार बढाने, किसी शब्द का अर्थ देखने जैसी कई विशेषताएं हैं। इस मजेदार और काफी उपयोगी गैजेट को तैयार किया है यूएस की कंपनी अमेजन ने। इस कंपनी ने इसे अभी सौ देशों में लांच किया है। अब जल्द ही यह भारत में बिकने लगेगा। यदि तुम इसे खरीदने का प्लान कर रहे हो, तो अभी तुम्हें इसे यूएस से मंगवाना होगा, इसलिए इसकी कीमत बैठेगी तकरीबन 17,000-18,000 रुपये। 

जेजे टीम

वंडर गैजेट
 
     
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(10) वोट का औसत

average:4.8
Saving...
 
 
जागरण में अन्यत्र
जोश
क्रिकेट
सिने मजा
 
ELSEWHERE ON YAHOO!
Cricket
Movies
Answers