14 साल के राहुल अपने डैडी को फास्ट एसएमएस लैंग्वेज यानी ट्रैंडी लिंगो सिखा रहे हैं और अब राहुल के पापा भी Goodmorning को gdmng लिखना सीख रहे हैं। लेकिन इस कहानी के किरदार राहुल के डैडी नहीं हैं। बल्कि इस कहानी के असली किरदार हैं राहुल और उसका मोबाइल। वैसे, राहुल ही ऐसे नहीं हैं, जो अपने डैडी को लिंगो सिखा रहे हैं। आज टीनएजर्स की फेवरिट हो चुकी है लिंगो लैंग्वेज। वे इंग्लिश के कठिन से कठिन शब्दों को चुटकियों में शॉर्ट फॉर्म में लिख डालते हैं।
कहना गलत नहीं होगा कि टेक्नोलॉजी ने टीनएजर्स को भी टाइम और टेकसेवी बना दिया है। लिंग्विस्ट्स के मुताबिक, टीनएजर्स की लिंगो लैंग्वेज ने एक नई तरह की भाषा के लिए रास्ता खोल दिया है।
क्या है लिंगो
शार्ट मैसेजिंग सर्विस यानी एसएमएस एक ऐसा जरिया है, जिससे टेलीकम्युनिकेशन प्रोटोकोल पर 160 कैरेक्टर्स में मैसेज भेजा जा सकता है। इसी मॉर्डन गेटवे और यंग जनरेशन के चलते इंग्लिश में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की मानें, तो एसएमएस ट्रेंड ने नई तरह की भाषा और कम्युनिकेशन के तरीके को जन्म दे दिया है। इसमें इंग्लिश ही नहीं, हिंदी के शब्दों का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है।
कन्फयूज भी करती है लिंगो..
लंबे-चौडे मैसेज लिखने से बचने के लिए टीनएजर्स को इस बात की कतई परवाह नहीं है कि इससे उनकी ग्रामर और वोकेबलरी खराब हो सकती है। सलवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली के स्टूडेंट वरुण का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पडता कि शॉर्ट मैसेज से उनकी ग्रामर खराब हो रही है। वहीं कुछ टीनएजर्स इस आदत से परेशान भी हैं।
17 साल की नेहा के मुताबिक, इस साल जब वे एग्जाम में बैठीं तो पेपरशीट पर उन्होंने कई बार you की बजाए u लिखा। नेहा इस बात से भी परेशान हैं कि वे अक्सर अपना मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को मैसेज भेज कर रिचार्ज कराती हैं। मैसेज में वे अक्सर लिख देती हैं आई वांट टू रिचार्ज, जिसके बाद सर्विस प्रोवाइडर उन्हें दो रिचार्ज नंबर भेज देता है।
नेहा बताती हैं कि वे to को 2 लिखती हैं, जिसकी वजह से उन्हें दो बार अपनी पॉकेटमनी से पैसे भरने पडते हैं।
लिंगो है फायदेमंद
हाल ही में हुए एक रिसर्च से पता चला है कि एसएमएस या ऑनलाइन चैटिंग में इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से टीनएजर्स की ब्रेन पॉवर बढती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, उपयोगी शब्द संकेत व्यक्ति की शब्द समझने की क्षमता बढाते हैं। पहले एलओएल, ओएमजी और टीटीवायएल जैसे संक्षिप्त शब्द परेशानी का सबब बनते नजर आते थे, लेकिन टोरंटो यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह साफ हो गया है कि इस तरह के शब्द ग्रामर खराब नहीं करते। बल्कि वर्ड इंटेलीजेंसी पॉवर को डेवलप करते हैं।
फ्यूचर की लैंग्वेज
एसएमएस में इंग्लिश को हद से ज्यादा तवज्जो देने के चलते दूसरी कई भाषाओं का अस्तित्व खतरे में पड गया है। वैज्ञानिकों की मानें, तो एसएमएस की बदौलत सेलफोन को भाषाओं के संरक्षण का हथियार बनाया जा सकता है। लैंग्वेज एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वक्त में दुनिया की करीब 50 फीसदी भाषाएं खत्म हो जाएंगी। यही वजह है कि वे अंग्रेजी के अलावा दूसरी लैंग्वेजेज में भी एसएमएस भेजे जाने को बढावा देने पर जोर दे रहे हैं।
अमेरिकी बिजनेस न्यूजपेपर वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, लैंग्वेज एक्सपर्ट कम बोली जाने वाली भाषाओं में भी सेलफोन के जरिए एसएमएस भेजे जाने की वकालत कर रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को के लॉन्ग नाउ फाउंडेशन के रोसेटा प्रोजेक्ट की डायरेक्टर लॉरा वेलचर की मानें, तो दुनिया में ऐसी कम से कम 200 भाषाएं हैं, जिन्हें बोलने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। लॉरा अब इन भाषाओं के लिए आसान सेलफोन एसएमएस सॉफ्टवेयर विकसित किए जाने पर जोर दे रही हैं।
हालांकि अब हिंदी में भी एसएमएस का ऑप्शन उपलब्ध हो गया है। ताकि हिंदी को तवज्जो देने वाले अपनी भाषा में एसएमएस कर सकें।
डिक्शनरी में लिंगो
स्टैंडर्ड इंग्लिश में LOL यानी laughingoutloud, ASAP यानी As soon as possible जैसे शब्दों का इस्तेमाल होने लगा है, जो असल में एब्रिविएशन है। LOL और ASAP को मैक्वायर डिक्शनरी के लेटेस्ट एडिशन में शामिल भी किया जा चुका है। इसके अलावा, डिक्शनरी के पीछे एब्रिविएशन्स की लिस्ट में भी ये शामिल हैं।
लैंग्वेज एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिस तरह टीनएजर्स और यंगस्टर्स में लिंगो का क्रेज बढ रहा है, उससे उनके एसएमएस टेक्स्ट का स्पिल-ओवर इफेक्ट उनकी स्टैंडर्ड राइटिंग में भी नजर आने लगा है। मतलब यह कि रोजाना लिखी जाने वाली इंग्लिश में भी एसएमएस लैंग्वेज का इस्तेमाल खूब होने लगा है।
इससे साफ है कि एसएमएस लैंग्वेज अब सिर्फ मोबाइल फोन तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी अपनी एक अलग पहचान बनने लगी है।
कुछ फेवरिट टर्म्स-
gud mng...ve a nic day (Good morning, have a nice day)
ppl (People)
wmro ll meet n coll (Tomorrow well meet in college)
gnsd (good night sweet dreams)
don ygt w msg (Dont forget to message)
plz cal (Please call)
c u @ hm (See you at the home)
sry i cant cme (Sorry I cant come)
hw s lyf? (How is life?)
i lyk ur coat (I like your coat)
i hv sum prob wid my comp (I have some problem with my computer)
my sys s nt wrkin (My system is not working)
k c u wmro (Okay. See you tomorrow)
|
|
||||||||||
|
लेख को दर्जा दें
दर्जा दें(40) वोट का औसत
Saving...
| ||||||||||