KhanaKhazana

पनीर पाकीजा

 
पनीर पाकीजा
 

विधि :

पनीर को किसी कटोरी या ढ1कन से गोल-गोल काट लें। दो का एक सेट बनेगा। भरावन का मसाला तैयार करे और पनीर के एक टुकड़े पर फैलाकर लगा दें। उसके ऊपर दूसरा टुकड़ा रखकर हल्के हाथों से दबा दे, जिससे वे चिपक जाये। पूरा पनीर इस तरह तैयार कर लें। एक नानस्टिक तवे पर तेल डालकर हल्का सेक लें। खसखस रोस्ट कर पीस लें और दही में मिला दें।

कड़ाही में चार टेबलस्पून तेल गर्म कर अदरख पेस्ट भूने, फिर इलायची मिलाकर प्याज डालकर भूने। लाल मिर्च, हल्दी, धनिया डालकर तब तक भूने जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाये। खसखस मिश्रित दही और काजू पेस्ट डाले। पांच मिनट बाद टमाटर प्यूरी, एक टी-कप पानी और जो मसाला भरने से बच गया है वह भी इस ग्रेवी में मिलाकर पकाये।

जब तेल ऊपर तैरने लगे तब गरम मसाला, नमक, म1खन, हरी मिर्च के दो टुकड़े कर ग्रेवी में मिलाये। एक सर्विग डिश में पनीर पाकीजा रखकर ग्रेवी डाले और हरी मिर्च, हरा धनिया व क्रीम से सजाकर सर्व करें।

 

सामग्री :

400 ग्राम पनीर।

भरावन के लिये:

2 टेबलस्पून गाढ़ी मलाई, 1 टीस्पून कटी हरी मिर्च, 1 टीस्पून अदरख, 1 टीस्पून सूखा पुदीना पाउडर, आधा टीस्पून खसखस, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार।

ग्रेवी के लिये:

250 ग्राम पिसा प्याज, आधा टी-कप दही, आधा टी-कप टमाटर प्यूरी, 1 टे.स्पून काजू पेस्ट, 1 टे.स्पून मक्खन, 1 टीस्पून धनिया, 1 टीस्पून खसखस, 1 टीस्पून अदरक पेस्ट, 1 टीस्पून लाल मिर्च, 1/4 चौथाई टीस्पून हल्दी, चौथाई टीस्पून गरम मसाला, 2 छोटी इलायची पिसी हुई, 1 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल।

सजाने के लिये:

1/4 टी-कप क्रीम हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया।

कितने लोगों के लिए : 6

 
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(98) वोट का औसत

average:4.153064
Saving...
 
किचन टिप्स
माइक्रोवेव में बनाए
आप सुझाएं