बेसन को 150 ग्राम घी में मिला दें। कड़ाही में बचे हुए घी को डालकर बेसन को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। अब उसमें खोया मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आंच पर रखने के बाद उतार लें।
अब एक तार वाली चीनी की चाशनी बनाकर भुने हुए बेसन में मिला दें। अब इस मिश्रण को तेल लगे हुए प्लेट में डालकर फैला दें। उसे कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाएं। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।