KhanaKhazana

पनीर टिक्का

 
पनीर टिक्का
 

विधि :

सबसे पहले पनीर को लंबे-लंबे टुकड़ो में काट लें। उसके बाद सभी सब्जियों को भी चौकोर टुकड़ो में काट लें। मेरीनेट की सभी सामग्रियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

सब्जियों को इस मिश्रण में डालें। उसके बाद पनीर पर ब्रश की सहायता से यह मिश्रण लगाकर पनीर को 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

पनीर और सब्जियों के टुकड़ों को इलेक्ट्रिक तंदूर की रोड में लगाकर रोस्ट कर लें।

फिर एक प्लेट में रोस्ट किए हुए सब्जियों व पनीर रखें। उसके बाद धनिये व नींबू के टुकड़ों से गार्निश करें। गर्मागर्म तंदूरी पनीर टिक्का हरी चटनी के साथ सर्व करें।

 

सामग्री :

500 ग्रा. पनीर, 1 प्याज, 1 शिमला मिर्च 1 टमाटर, कुछ मशरूम, बारीक कटा हरा धनिया।

मेरीनेट करने के लिए:

1/2 कप दही, 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट, 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट, 2 टी स्पून तंदूरी मसाला, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, 2 टी स्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार।

कितने लोगों के लिए : 5

 
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(81) वोट का औसत

average:4.197526
Saving...
 
  चैनल्स
किचन टिप्स
माइक्रोवेव में बनाए
आप सुझाएं