KhanaKhazana

सब्जी हरा मसाला

 
सब्जी हरा मसाला
 

विधि :

1. एक पैन में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। आंच धीमी करके लाल मिर्च पाउडर, अदरक व लहसुन पेस्ट और धनिया पाउडर डालकर भूनें। फिर थोड़ा पानी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।

2. हरी मिर्च पेस्ट, धनिया और पुदीना पेस्ट और पालक प्यूरी डालकर कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। फिर नमक और सभी सब्जियां डालकर तब तक पकने दें, जब तक कि सही ढंग से गाढ़ा और एकसार न हो जाए।

3. आंच से उतार कर सर्विग बोल में डालें। हरी धनिया और कसी हुई अदरक से सजाकर सर्व करें।

 

सामग्री :

75 ग्राम चौकोर टुकड़ों में कटी हुई गाजर, 50 ग्राम कटी हुई बींस, 50 ग्राम मटर, 100 ग्राम फूलगोभी (सभी सब्जियों को उबाल कर एक तरफ रख दें)।

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री: 115 ग्राम घी, 100 ग्राम प्याज, 30 ग्राम अदरक और लहसुन पेस्ट, 15 ग्राम हरी मिर्च पेस्ट, 100 ग्राम धनिया और पुदीना का पेस्ट, 50 ग्राम पालक प्यूरी, 15 ग्राम लाल मिर्च पाउडर, 15 ग्राम धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, 10 ग्राम कटी हुई धनिया, 5 ग्राम कसा हुआ अदरक।

कितने लोगों के लिए : 3

 
 
ईमेल करें   मैसेंजर के द्वारा भेजें   प्रिंट संस्‍करण  
लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(20) वोट का औसत

average:4.05
Saving...
 
  चैनल्स
किचन टिप्स
माइक्रोवेव में बनाए
आप सुझाएं