व्यापार

पहले भी सताती रही है मंदी
नई दिल्ली। मंदी कोई नई बात नहीं है, इसका इतिहास सालों पुराना है। दुनिया की पहली मंदी 88 ईसा पूर्व रोम में आई थी। 66 ईसा पूर्व में रोम के सम्राट सिसेलो ने अपनी प्रजा को संबोधित करते हुए पोनटस [वर्तमान तुर्की] के खिलाफ युद्ध छेड़ने की बात...
रिजर्व बैंक का कहा मानने को तैयार नहीं बैंक
बकाया ऋणों को लेकर रिजर्व बैंक का नया निर्देश बैंकों को रास नहीं आ रहा है। अपने कुल बकाया ऋणों के एवज में सत्तर प्रतिशत नकदी का प्रावधान रखने के नियम को बैंक फिलहाल लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। बैंकों ने इसके लिए रिजर्व बैंक से मोहलत देने की गुहार लगाई है।
बैंकों की जमा योजनाओं पर घटती ब्याज दर ने बचत के दूसरे विकल्पों में धनराशि के प्रवाह के रास्ते खोल दिए हैं। बैंकों की सावधि जमा स्कीमों की बजाए अब बीमा क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यही एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी भी सालाना रिटर्न बाकी विकल्पों से ज्यादा है।
बीएसएनएल ने पेश किया फ्जी का नया प्लान
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड [बीएसएनएल] ने 3जी के तेजी से विस्तार के लिए नया प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत देश भर में बीएसएनएल वायस और वीडियो काल महज 30 पैसे प्रति मिनट में की जा...
अमेरिका में रिकार्डतोड़ बेरोजगारी
अमेरिकी अर्थव्यवस्था भले ही मंदी से उबर गई है, लेकिन बढ़ती बेरोजगारी की समस्या इस महाशक्ति के सामने अभी भी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़ी है। महीने दर महीने यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। आलम यह है कि अक्टूबर में यहां बेरोजगारी की दर 10.2 फीसदी पर पहुंच गई। यह बीते 26 साल का सबसे ऊंचा स्तर है। सितंबर में यह दर 9.8 फीसदी थी।
आयुर्वेदिक दवाओं पर भी एक्सपायरी डेट
अब जल्दी ही आयुर्वेदकी पारंपरिक दवाएं भी आप उसी भरोसे के साथ खरीद सकेंगे, जिस तसल्ली से एलोपैथी दवाएं लेते हैं। अप्रैल से अंग्रेजी दवाओं की तरह आयुर्वेद के नियमों से बनी हर दवा पर भी एक्सपायरी डेट [दवा इस्तेमाल करने की सुरक्षित समय सीमा] छपी होगी और उस तारीख से पहले वह दवा दुकान से हटा लेनी जरूरी हो जाएगी।
एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई
भारतीय स्टेट बैंक [एसबीआई] ने अपने कुछ ग्राहकों को आहत किया है, तो कई को राहत भी पहुंचाई है। सबसे पहले राहत की खबर। एसबीआई ने होमलोन की 8 फीसदी ब्याज दर वाली विशेष रियायती स्कीम की अवधि 31 मार्च, 2010 तक बढ़ा दी है। इससे कम राशि के होमलोन लेने वाले ग्राहकों को कुछ और समय तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। यह योजना शनिवार यानी 7 नवंबर को खत्म हो रही थी। बैंक की इस विशेष योजना माई होम कैंपेन के तहत 5 लाख रुपये तक के होमलोन पर पांच साल के लिए 8 फीसदी की फिक्स दर से ब्याज देनी होती है।
अमेरिका में बेरोजगारी की दर उच्च स्तर पर
वाशिंगटन। अमेरिका में बेरोजगारी की दर अक्टूबर में 10.2 फीसद पर पहुंच गई जो 26 साल का उच्च स्तर है। अक्टूबर में कंपनियों ने लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की छंटनियां जारी रखी। पिछले महीने विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। मुनाफा कमाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों [पीएसयू] में 10 फीसदी निवेश का फैसला शेयर बाजार की तस्वीर ही बदल देगा। इससे न सिर्फ पूरे शेयर बाजार का बाजार पूंजीकरण बढ़ेगा, बल्कि पीएसयू का बाजार पर दबदबा भी बढ़ जाएगा। ...
आईडीबीआई का पब्लिक इश्यू जनवरी में
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो ]। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक आईडीबीआई फिर से पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रहा है। बैंक का पब्लिक इश्यू [एफपीओ] जनवरी में आने की उम्मीद है लेकिन इश्यू के आकार का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आईडीबीआई बैंक के...
बढ़ा हवाई किराया
मुंबई। विमान ईंधन [एटीएफ] की बढ़ी कीमतों का बोझ एविएशन कंपनियों ने यात्रियों पर डाल दिया है। इसके तहत देश की दिग्गज एविएशन कंपनी जेट एयरवेज और दूसरी सबसे बड़ी निजी विमान सेवा किंगफिशर एयरलाइंस ने अपने घरेलू किराए बढ़ा दिए हैं। दोनों...
मित्तल की बहू मेघा का एस्काडा पर दांव
अनिवासी भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल की पुत्रवधू मेघा मित्तल भी अपने ससुर की राह चल पड़ी हैं। वह यूरोप की मशहूर, लेकिन दीवालिया लक्जरी फैशन कंपनी एस्काडा को खरीदेंगी। 33 वर्षीय मेघा स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास के बेटे आदित्य मित्तल की पत्नी हैं। लक्ष्मी ने भी कई देशों की संकटग्रस्त कंपनियों को खरीदकर ही दुनिया का सबसे बड़ा स्टील साम्राज्य खड़ा किया है।
बीएसएनएल ने पेश की प्रति सेकेंड योजना
नई दिल्ली। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड [बीएसएनएल] ने शुक्रवार को प्रति सेकेंड बिलिंग योजना की घोषणा के साथ उन मोबाईल फोन कंपनियों के साथ होड़ में कूद पड़ा है जो इस तरह की किफायती सेवाओं से ग्राहकी बढ़ाने में लगी हैं। बीएसएनएल के...
जोर-आजमाइश के बीच बढ़त पर रहा बाजार
तेजड़ियों और मंदडियों की रस्साकशी के बीच दलाल स्ट्रीट लगातार तीसरे सत्र में तेजी का सिलसिला बनाए रखने में कामयाब रही। हालांकि सेंसेक्स शुक्रवार को मुनाफावसूली के चलते शुरुआती ऊंचे स्तर को बरकरार नहीं रख पाया। बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का यह संवेदी सूचकांक 94.38 अंक चढ़कर 16158.28 पर बंद हुआ। एक दिन पहले यह 16063.90 अंक पर बंद हुआ था।
भारतीय आउटसोर्सिग कंपनियों का धंधा बढ़ा
नई दिल्ली। भारत की आउटसोर्सिग कंपनियों के कारोबार में इस साल की तीसरी तिमाही में इजाफा हुआ है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कारोबारी धारणा में सुधार से भारतीय आउटसोर्सिग कंपनियों का कारोबार सुधरा है। एवरेस्ट मार्केट...
लाइसेंस शुल्क में कटौती के आसार नहीं
नई दिल्ली। सरकार अखिल भारतीय स्तर पर दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनियों की लाइसेंस शुल्क में कटौती की मांग को संभवत: नहीं मानेगी। फिलहाल लाइसेंस शुल्क की दर छह से दस प्रतिशत के बीच है। हाल में दूरसंचार मंत्री ए राजा की विभिन्न कंपनियों...
ब्राडबैंड को गांवों तक पहुंचाने की तैयारी
नई दिल्ली। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड की पैठ बनाने से संबंधित मुद्दों पर विचार के लिए सरकार जल्द ही दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की सदस्यता वाला एक टास्क फोर्स गठित करेगी। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए राजा...
जेट, किंगफिशर ने किराया बढ़ाया
मुंबई। घरेलू निजी विमान कंपनियों जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के किरायों पर शुक्रवार से ईधन-अधिभार में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से अमल में आ गई है। किंगफिशर के बयान...
शुरूआती कारोबार में रुपया मजबूत
मुंबई। निर्यातकों की ओर से डालर की बिकवाली से रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा डालर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 46.80 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में 22 पैसे मजबूत होकर 46.80 पर खुला। 27 अक्टूबर के बाद से रुपये का यह स्तर...
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 16,137.42 पर खुला। सुबह करीब 10.04 बजे यह 16,240.10 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को यह 16,063.90 पर...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
  • व्यापार
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित