महंगाई दूर करने के लिए सरकार कीमतें तो कम नहीं करा सकी उल्टे अपने हाथ जरूर जला बैठी। सरकार ने सालभर जिन-जिन जिंसों में महंगाई घटाने के लिए विभिन्न करों में रियायत दी और तमाम प्रशासनिक कदम उठाये, उन सबकी कीमतें पूरे साल अबाधित रूप से बढ़ती रहीं। नतीजा यह रहा कि सरकार ने कर रियायतों में हजारों करोड़ गंवाए मगर महंगाई में जरा भी कमी नहीं हुई।
नई दिल्ली [जयप्रकाश रंजन]। राष्ट्रीयकृत बैंकों को आपस में मिला कर बड़े बैंक बनाने की कवायद कितना आगे बढ़ती है यह तो वक्त बताएगा लेकिन इसके चलते भारतीय स्टेट बैंक और इसके सहयोगी बैंकों को आपस में मिलाने की मुहिम जरूर लटक गई है। सरकार ने एसबीआई और...
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। अगर आप एक मोबाइल कंपनी की सेवाएं छोड़ कर किसी दूसरी कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपको केवल एक मुश्त 19 रुपये खर्च करने होंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण [ट्राई] ने शुक्रवार को इस बारे में साफ निर्देश...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। एयर इंडिया के प्रबंधन और इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन [आईसीपीए] के पायलटों के बीच शुक्रवार हुई दूसरे दौर की बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला। मुख्य श्रमायुक्त की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लगभग सात घंटे चली बातचीत...
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतें बढ़ने के साथ आभूषण निर्माताओं द्वारा भारी खरीदारी करने से शुक्रवार को सोना 100 रुपए मजबूत होकर 17,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी के सिक्के भी 34,200 रुपए प्रति सैकड़ा के रिकार्ड भाव पर पहुंच गए।
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मोबाइल की रोमिंग दरों में 60 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इससे दूरसंचार क्षेत्र में दरों को लेकर चल रहा युद्ध और तेज होगा।
नई योजना एयरटेल टर्बो के तहत ग्राहकों से रोमिंग के...
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती मजबूती और विदेशी पूंजी प्रवाह पर कोई अंकुश न लगाने की सरकार की घोषणा के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों की रौनक फिर लौट आई। पिछले दो दिन की गिरावट के बाद इस दिन प्रमुख शेयरों में आकर्षक मूल्य पर लिवाली का जोर रहा। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 236.20 अंक यानी 1.41 फीसदी चढ़कर 17021.85 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर लघु और मझोले उद्यमों को उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए तो वे तीव्र गति से विकास कर सकते हैं।
सीएनबीसी टीवी-18 और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा आयोजित इमर्जिग इंडिया अवार्ड्स 2009 को संबोधित करते...
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अन्य देशों की तुलना में देश में दालों की उपज बहुत कम है।
कृषि राज्य मंत्री प्रो के वी थॉमस ने शुक्रवार को राज्यसभा में आर सी सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारत में वर्ष 2007-08 में...
दूरसंचार मंत्री ए राजा ने मोबाईल कंपनियों से कहा कि वे एक प्रति काल की तरह एसएमएस की दरें घटाएं। देश में दूर संचार उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ हो जाने के मौके पर गुरुवार की शाम आयोजित समारोह के मौके पर कहा कि नई कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ने और बेहतर प्रौद्योगिकी अपनाने से काल दरों में उल्लेखनीय कटौती हुई है और मुझे लगता है कि एसएमएस शुल्क के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए।
नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू कंपनियों पर विदेशी बाजारों से उधार लेने के बारे में कंपनियों की संख्या सीमित करने संबंधी किसी प्रस्ताव से इनकार किया है। सरकार ने यह भी कहा कि देश में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने को लेकर फिलहाल कोई चिंता नहीं है। ...
वाशिंगटन। अभी भले ही नौ फीसदी की विकास दर का लक्ष्य सपना लगे, लेकिन अगले कुछ साल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसे हासिल कर लेने की पूरी उम्मीद है। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले उन्होंने कहा अगले कुछ साल में उनके एजेंडे में भारतीय अर्थव्यवस्था को...
देश के शेयर बाजारों में कोरोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। बंबई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गिरावट के साथ 16772.75 पर खुला और 10.28 बजे गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,763.15 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 16,785.65 पर बंद हुआ था।
फल व सब्जियों में महंगाई के लिए कम उपज को कोसना बंद कीजिये। पिछले छह महीने के दौरान फल व सब्जियों का उत्पादन भी बढ़ा है और मंडियों में आवक भी। लेकिन प्याज, टमाटर व आलू से लेकर हरी सब्जियां और सेब से लेकर पपीता तक की कीमतें आम उपभोक्ता के हाथ जला रही हैं। फल व सब्जियों का बाजार मुनाफाखोरों के हाथ में है और सरकार पूरी तरह असहाय है।
एयर इंडिया की वित्तीय हालत सुधारने के लिए इसकी मालिक कंपनी नेशनल एविएशन कंपनी लिमिटेड [नैसिल] लागतों में 1500 करोड़ की कमी और आय में 1200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में ईधन की खपत में कमी, लाभप्रद रूटों पर सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के इंतजाम किए गए हैं। जबकि अलाभप्रद रूटों पर उड़ानें बंद कर दी हैं।
दुनिया भर में उत्ताम क्वालिटी के ल्युब्रिकेंट्स बनाने वाली शेल ल्युब्रिकेंट्स का भारत के तेइस शहरों पर विशेष जोर रहेगा। शेल की अगले साल की कारोबारी रणनीति के लिहाज से भारत की अहमियत बढ़ गई है। इसी नीति के अनुरूप कंपनी ने घरेलू बाजार में शेल हेलिक्स, एडवांस और रिमूला ब्रांड को नए रूप और सिंथेटिक ल्युब्रिकेंट्स तथा सीएनजी वाहनों के लिए बेहतरीन ल्युब्रिकेंट्स पेश किए हैं।
न्यूयार्क। प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स की भारत के 100 धनवान लोगों की सूची में छह महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोकान की किरण मजुमदार शा शामिल हैं।
फोर्ब्स सूची के अनुसार सावित्री...
नई दिल्ली। सरकार ने बिजली कंपनियों को सख्त चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने कोयला खदान को हासिल करने के बावजूद दो वर्षो के भीतर उसमें खनन शुरू नहीं किया तो उसे वापस ले लिया जाएगा। बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरकार के इस रुख का खुलासा किया।...
शेयर बाजारों में विदेशी फंडों के धन प्रवाह पर सरकार द्वारा अंकुश लगाने की आशंका से गुरुवार को भी घरेलू बाजार सहमे रहे। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 213.13 अंक यानी 1.25 फीसदी लुढ़ककर 16785.65 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को यह 16998.78 अंक पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार तेजी से निवेशक गुरुवार को चकित हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख और शेयर बाजारों में गिरावट से सोना गुरुवार को 17,400 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि...