लंदन। ब्रिटेन की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी लायड्स बैकिंग पीएलसी अगले साल के अंत तक 5,000 लोगों की छंटनी करेगी।
समाचार पत्र फिनांशल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'लायड्स बैकिंग समूह ने 5,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। सरकार...
से सरकार की उदासीनता या चूक कहें, पर सच यह है कि इसका खामियाजा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड [आरआईएल] को भुगतना पड़ रहा है। केजी बेसिन के डी-6 ब्लाक की गैस के अतिरिक्त खरीदारों की अधिसूचना जारी न होने से रिलायंस कुल क्षमता का 70 फीसदी उत्पादन कर रही है। यह और बात है कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह [ईजीओएम] ने 27 अक्टूबर, 09 को 4 करोड़ घनमीटर के शुरुआती अनुमान से अतिरिक्त समूचे उत्पादन के लिए ग्राहकों की घोषणा की थी।
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह [एडीएजी] की कंपनी आरएनआरएल के साथ गैस आपूर्ति विवाद सुलझाने में अंबानी परिवार के बीच 2005 में हुआ पारिवारिक समझौता...
नई दिल्ली। सरकारी स्टील कंपनी सेल अपने फ्लैट उत्पादों के दामों में करीब 500 रुपये प्रति टन की और कटौती करेगी। कंपनी स्टील की अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी आने के चलते यह कदम उठाएगी। कंपनी इसी महीने की शुरुआत में फ्लैट उत्पादों के दाम 1500 रुपये...
न्यूयार्क। यूरोपीय आयोग [ईसी] ने ओरेकल कारपोरेशन द्वारा सन माइक्रोसिस्टम्स के प्रस्तावित अधिग्रहण पर अड़ंगा अटका दिया है। अमेरिकी बिजनेस साफ्टवेयर फर्म ने इसी साल अप्रैल में 7.4 अरब डालर में सन का सौदा किया था। यूरोपीय आयोग को आपत्ति है कि अमेरिका...
नई दिल्ली। देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज [आरआईएल] ने अब गुजरात में खंभात की खाड़ी से खजाना खोज निकाला है। मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 130 किलोमीटर दूर स्थित 'सीबी-ओएनएन' उत्खनन ब्लाक में तेल मिलने का ऐलान...
देश में नौकरियों की बारिश जारी है। मंगलवार को ग्लोबल बिजनेस कंसल्टेंसी फर्म डेलायट ने अगले दो-तीन साल में भारत में 4 हजार लोगों की भर्ती करने का ऐलान किया है। फिलहाल कंपनी में करीब 11 हजार कर्मचारी हैं। डेलायट के ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव जिम किगले ने मंगलवार को बताया कि कंपनी यहां अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रही है। इसलिए कंपनी को ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत होगी।
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी और वित्ता मंत्री प्रणब मुखर्जी का उत्साहजनक बयान भी निवेशकों में जोश नहीं जगा पाया। मौजूदा ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली से दलाल स्ट्रीट में चार सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। मंगलवार को बंबई...
न्यूयार्क। मोबाइल विज्ञापन में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल इंक करीब 75 करोड़ डालर में मोबाईल डिस्प्ले विज्ञापन प्रौद्योगिकी प्रदाता ऐडमाब का अधिग्रहण करने वाली है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि गूगल...
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में कहा कि कृष्णा-गोदावरी बेसिन से गैस निकालने के लिए वह मात्र एक ठेकेदार है और सही मायने में सरकार इसकी मालिक है।
सर्वोच्च न्यायालय की...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग [एनसीडीआरसी] ने कंपनियों को सलाह दी है कि वे खराब सामान को बदलने की वही प्रक्रिया अपनाएं जो विदेशों में अपनाई जाती है।
आयोग के सदस्य आर के बट्टा तथा पी डी शेनाय की खंडपीठ ने कहा कि हम यह...
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन को घरेलू मांग पैदा करते रहना होगा जब तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में अच्छी तरह सुधार नहीं हो जाता। मुखर्जी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान के ठीक दो दिन बाद आई जिसमें उन्होंने इसी मंच से कहा था कि अगले साल राजकोषीय सहायता धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
मुंबई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को कारोबार के आरंभ में बढ़त के साथ खुले।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 53.71 अंकों की बढ़त के साथ 16,552.43 पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.50 अंक की...
बकाया भत्तों के भुगतान को लेकर एयर इंडिया प्रबंधन के साथ चल रही पायलटों की खींचतान यहां मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष सोमवार को हुई बैठक के बाद भी खत्म नहीं हुई और हालात जस के तस बन हुए हैं। बेनतीजा चर्चा के बाद पायलटों ने 24 नवंबर से अपनी प्रस्तावित हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
छोटी और मझोली कंपनियों [एसएमई] के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का रास्ता आखिर साफ हो ही गया। भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड [सेबी] ने इन कंपनियों की सूचीबद्धता [लिस्टिंग] के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों में रियायत देने का ऐलान किया है। अब 25 करोड़ रुपये तक की चुकता पूंजी [शेयर पूंजी] वाली कंपनियां एसएमई एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकेंगी।
सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में रिकार्ड तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में इसकी मांग ठंडी रही। इससे स्थानीय सराफा बाजार में सोमवार को पीली धातु के भाव अपने पिछले स्तर 16 हजार 900 रुपये प्रति दस ग्राम पर बने रहे। हालांकि शादी विवाह के मौजूदा मौसम में चांदी सिक्का में तगड़ी लिवाली निकलने से इसके दाम 100 रुपये उछलकर 33 हजार 700 रुपये प्रति सैकड़ा के नए शिखर पर पहुंच गए। यानी बाजार में एक सिक्का 337 रुपये का बिका। इसका लिवाली भाव 33 हजार 600 रुपये रहा।
डीटीएच यानी डायरेक्ट टू होम कंपनियों में ग्राहकों को लुभाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कंपनियां नए और अनोखे आफर देकर अपनी ग्राहक संख्या बढ़ाने में जुट गई हैं। टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल, रिलायंस बिग टीवी, डिश टीवी व सन डायरेक्ट अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित सेवाओं के जरिए जोड़े रखने के प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा वीडियोकान भी डीटीएच बाजार में कूद गई है।
नई दिल्ली [माला दीक्षित]। अंबानी बंधु के लिए केजी बेसिन गैस विवाद सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं, बल्कि सीधे 50 हजार करोड़ रुपये के नफा-नुकसान का मामला है।
इसीलिए, दोनों भाई- मुकेश व अनिल अंबानी सुप्रीम कोर्ट में जंग जीतने के लिए पैसा पानी...
नई दिल्ली। मंदी से निकलने के बावजूद दुनिया की दिग्गज अर्थव्यवस्था अमेरिका में छंटनी का अंधियारा कायम है, पर भारत में तस्वीर इसके उलट है। आने वाले वक्त में यहां ताबड़तोड़ भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। नौकरियों में यह तेजी मंदी की सबसे ज्यादा मार...