बाजार में नकदी की सकारात्मक स्थिति के साथ चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के लिए प्रोत्साहन पैकेज वापस नहीं लिए जाने के संकेतों के बीच 21 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश भर के प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा और सेंसेक्स लाभ दर्शाते बंद हुए। आने वाले दिनों में बाजार में तेजी आने की संभावना बनी रह सकती है।
नई दिल्ली। रोजमर्रा की समान बनाने वाली कोलकाता की कंपनी इमामी की घरेलू और विदेशी बाजार में अधिग्रहण पर निगाह है। कंपनी ने कहा है कि वह अधिग्रहण पर 800 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
इमामी ने पिछले साल झंडू फार्मास्युटिकल्स का 700 करोड़...
कोलकाता, जागरण ब्यूरो। ंिवश्वभारती विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा. रजत राय पर लगे आरोपों की जांच के लिए केंद्र की ओर से गठित कमेटी के बाद अब महालेखा परीक्षक व नियंत्रक [कैग] ने प्रशासनिक अक्षमता पर नाराजगी जताई है। गत वित्तीय वर्ष के दौरान...
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में तेजी और मौजूदा शादी विवाह के मौसम के चलते आभूषण निमार्ताओं और निवेशकों के बीच इसकी खासी मांग रही। इससे शनिवार को स्थानीय सराफा बाजार में पीली धातु के दामों में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई। इस दिन सोने के दाम 100 रुपये की तेजी के साथ अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 17 हजार 600 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
नई दिल्ली। सीबीआई ने बही खातों के साथ छेड़छाड़ के लिए सत्यम के आंतरिक आडिट प्रमुख वी एस प्रभाकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता की गिरफ्तारी उस समय हुई है जबकि कुछ ही दिनों में सीबीआई करोड़ों रुपए के सत्यम घोटाले में दूसरा आरोप पत्र दाखिल करने...
कानपुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि औद्योगिक क्रांति के लिए उद्यमी राज्य सरकारों के साथ मिलकर नीति बनाएं, केंद्र से पूरी मदद मिलेगी।
मर्चेट्स चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के सभा कक्ष में...
वाशिंगटन। भारत के अर्थशास्त्री सिद्धार्थ तिवारी को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष [आईएमएफ] का सचिव नियुक्त किया गया है। तिवारी का जटिल कार्यक्रमों के प्रबंधन में बेहतरीन रिकार्ड रहा है। यह नियुक्ति आईएमएफ के प्रबंध निदेशक डामिनिक स्ट्रास कान ने की है।...
पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों की अनिश्चित स्थिति के कारण देश के शेयर बाजारों के प्रमुख शेयर सूचकांक इस कारोबारी सप्ताह महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे। बंबई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 173.02 अंकों या 1.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 17,021.85 पर बंद हुआ। पिछले शुक्रवार को सेंसेक्स 16,848.83 पर बंद हुआ था
न्यूयार्क। भारत 2050 तक चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विश्लेषक संस्थान कार्नेगी एंडाओमेंट ने यह बात कही। कार्नेगी एंडाओमेंट फार इंटरनेशनल पीस के नंवबर के बुलेटिन में कहा गया है कि चीन,...
मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 9.62 लाख डालर बढ़कर 286.376 अरब डालर हो गया। इससे पूर्व सप्ताह में यह 285.414 अरब डालर था।
रिजर्व बैंक ने साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा...
टाटा स्टील ने विदेशी कंपनियों की खरीद के लिए लिए गए मंहगे ऋणों को उतारने के लिए 54.69 करोड़ डालर [करीब 2,550 करोड़ रुपये] मूल्य के परिवर्तनीय बांड जारी किए हैं। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, उसने 11 नवंबर को 87.5 करोड़ डालर मूल्य के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांडों के बदले नए बांड जारी करने की पेशकश की। पुराने बांडों की परिपक्वता 2012 है, जबकि नए बांड 2014 में परिपक्व होंगे।
महंगाई दूर करने के लिए सरकार कीमतें तो कम नहीं करा सकी उल्टे अपने हाथ जरूर जला बैठी। सरकार ने सालभर जिन-जिन जिंसों में महंगाई घटाने के लिए विभिन्न करों में रियायत दी और तमाम प्रशासनिक कदम उठाये, उन सबकी कीमतें पूरे साल अबाधित रूप से बढ़ती रहीं। नतीजा यह रहा कि सरकार ने कर रियायतों में हजारों करोड़ गंवाए मगर महंगाई में जरा भी कमी नहीं हुई।
नई दिल्ली [जयप्रकाश रंजन]। राष्ट्रीयकृत बैंकों को आपस में मिला कर बड़े बैंक बनाने की कवायद कितना आगे बढ़ती है यह तो वक्त बताएगा लेकिन इसके चलते भारतीय स्टेट बैंक और इसके सहयोगी बैंकों को आपस में मिलाने की मुहिम जरूर लटक गई है। सरकार ने एसबीआई और...
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। अगर आप एक मोबाइल कंपनी की सेवाएं छोड़ कर किसी दूसरी कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपको केवल एक मुश्त 19 रुपये खर्च करने होंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण [ट्राई] ने शुक्रवार को इस बारे में साफ निर्देश...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। एयर इंडिया के प्रबंधन और इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन [आईसीपीए] के पायलटों के बीच शुक्रवार हुई दूसरे दौर की बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला। मुख्य श्रमायुक्त की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लगभग सात घंटे चली बातचीत...
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतें बढ़ने के साथ आभूषण निर्माताओं द्वारा भारी खरीदारी करने से शुक्रवार को सोना 100 रुपए मजबूत होकर 17,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी के सिक्के भी 34,200 रुपए प्रति सैकड़ा के रिकार्ड भाव पर पहुंच गए।
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी मोबाइल की रोमिंग दरों में 60 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इससे दूरसंचार क्षेत्र में दरों को लेकर चल रहा युद्ध और तेज होगा।
नई योजना एयरटेल टर्बो के तहत ग्राहकों से रोमिंग के...
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती मजबूती और विदेशी पूंजी प्रवाह पर कोई अंकुश न लगाने की सरकार की घोषणा के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों की रौनक फिर लौट आई। पिछले दो दिन की गिरावट के बाद इस दिन प्रमुख शेयरों में आकर्षक मूल्य पर लिवाली का जोर रहा। इससे बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 236.20 अंक यानी 1.41 फीसदी चढ़कर 17021.85 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि अगर लघु और मझोले उद्यमों को उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए तो वे तीव्र गति से विकास कर सकते हैं।
सीएनबीसी टीवी-18 और आईसीआईसीआई बैंक द्वारा आयोजित इमर्जिग इंडिया अवार्ड्स 2009 को संबोधित करते...