दूरसंचार मंत्री ए राजा ने मोबाईल कंपनियों से कहा कि वे एक प्रति काल की तरह एसएमएस की दरें घटाएं। देश में दूर संचार उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ हो जाने के मौके पर गुरुवार की शाम आयोजित समारोह के मौके पर कहा कि नई कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ने और बेहतर प्रौद्योगिकी अपनाने से काल दरों में उल्लेखनीय कटौती हुई है और मुझे लगता है कि एसएमएस शुल्क के मामले में भी ऐसा ही होना चाहिए।
नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू कंपनियों पर विदेशी बाजारों से उधार लेने के बारे में कंपनियों की संख्या सीमित करने संबंधी किसी प्रस्ताव से इनकार किया है। सरकार ने यह भी कहा कि देश में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने को लेकर फिलहाल कोई चिंता नहीं है। ...
वाशिंगटन। अभी भले ही नौ फीसदी की विकास दर का लक्ष्य सपना लगे, लेकिन अगले कुछ साल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसे हासिल कर लेने की पूरी उम्मीद है। अपनी अमेरिका यात्रा से पहले उन्होंने कहा अगले कुछ साल में उनके एजेंडे में भारतीय अर्थव्यवस्था को...
देश के शेयर बाजारों में कोरोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। बंबई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गिरावट के साथ 16772.75 पर खुला और 10.28 बजे गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 16,763.15 पर कारोबार कर रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 16,785.65 पर बंद हुआ था।
फल व सब्जियों में महंगाई के लिए कम उपज को कोसना बंद कीजिये। पिछले छह महीने के दौरान फल व सब्जियों का उत्पादन भी बढ़ा है और मंडियों में आवक भी। लेकिन प्याज, टमाटर व आलू से लेकर हरी सब्जियां और सेब से लेकर पपीता तक की कीमतें आम उपभोक्ता के हाथ जला रही हैं। फल व सब्जियों का बाजार मुनाफाखोरों के हाथ में है और सरकार पूरी तरह असहाय है।
एयर इंडिया की वित्तीय हालत सुधारने के लिए इसकी मालिक कंपनी नेशनल एविएशन कंपनी लिमिटेड [नैसिल] लागतों में 1500 करोड़ की कमी और आय में 1200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में ईधन की खपत में कमी, लाभप्रद रूटों पर सीटों की उपलब्धता बढ़ाने के इंतजाम किए गए हैं। जबकि अलाभप्रद रूटों पर उड़ानें बंद कर दी हैं।
दुनिया भर में उत्ताम क्वालिटी के ल्युब्रिकेंट्स बनाने वाली शेल ल्युब्रिकेंट्स का भारत के तेइस शहरों पर विशेष जोर रहेगा। शेल की अगले साल की कारोबारी रणनीति के लिहाज से भारत की अहमियत बढ़ गई है। इसी नीति के अनुरूप कंपनी ने घरेलू बाजार में शेल हेलिक्स, एडवांस और रिमूला ब्रांड को नए रूप और सिंथेटिक ल्युब्रिकेंट्स तथा सीएनजी वाहनों के लिए बेहतरीन ल्युब्रिकेंट्स पेश किए हैं।
न्यूयार्क। प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स की भारत के 100 धनवान लोगों की सूची में छह महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल और बायोकान की किरण मजुमदार शा शामिल हैं।
फोर्ब्स सूची के अनुसार सावित्री...
नई दिल्ली। सरकार ने बिजली कंपनियों को सख्त चेतावनी दे दी है कि अगर उन्होंने कोयला खदान को हासिल करने के बावजूद दो वर्षो के भीतर उसमें खनन शुरू नहीं किया तो उसे वापस ले लिया जाएगा। बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सरकार के इस रुख का खुलासा किया।...
शेयर बाजारों में विदेशी फंडों के धन प्रवाह पर सरकार द्वारा अंकुश लगाने की आशंका से गुरुवार को भी घरेलू बाजार सहमे रहे। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 213.13 अंक यानी 1.25 फीसदी लुढ़ककर 16785.65 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को यह 16998.78 अंक पर बंद हुआ था।
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में लगातार तेजी से निवेशक गुरुवार को चकित हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख और शेयर बाजारों में गिरावट से सोना गुरुवार को 17,400 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि...
मुंबई। सहारा समूह ने करोड़ों रुपये मूल्य के सहारा एयरलाइंस अधिग्रहण सौदे पर विवाद के संबंध में जेट एयरवेज के साथ अदालत से बाहर सुलह की संभावना से गुरुवार को इनकार किया।
हालांकि, बंबई हाईकोर्ट ने हलफनामा दायर करने के लिए दोनों ही कंपनियों...
न्यूयार्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अमीरों की क्लास में मानों टाप करने की जिद कर ली है। इस साल भी उन्हें फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर लोगों की सूची में पहला स्थान मिला है। उनकी संपत्ति अपने छोटे भाई अनिल अंबानी से करीब...
नई दिल्ली। दालें, मटन और मसाले महंगे होने की वजह से 7 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में थोक बाजार में खाद्य वस्तुओं का सामान्य कीमत स्तर एक वर्ष पूर्व की तुलना में 14.55 फीसदी ऊंचा रहा।
गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्राथमिक खाद्य...
ब्रसेल्स। लंबी दौर की वार्ता के बाद यूरोपीय संघ [ईयू] की सरकारों और यूरोपीय संसद ने बुधवार को अगले वर्ष के बजट में छह फीसदी का इजाफा करने का फैसला कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईयू के राजनयिकों ने बुधवार रात कहा कि वर्ष 2010 के...
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार में गिरावट का रुख देख गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 17,004.98 पर खुला लेकिन कुछ ही देर बाद गिरावट के साथ 16,963.45 पर...
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आनलाइन लेन-देन संभव हो सकेगा। सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया के दो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक [आरआरबी] रीवा सीधी ग्रामीण बैंक [मध्य प्रदेश] और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक [उत्तार प्रदेश] को कोर बैंकिंग साल्यूशंस से जोड़ दिया गया है।
मीरजापुर। नैनो की तर्ज पर नैना किसी कंपनी से निर्मित गाड़ी नहीं बल्कि बाइक से तैयार करवायी गयी दो पहिया 'कार' है। दरअसल अम्बेडकर नगर के एक चिकित्सक द्वारा अपने हिसाब से बनवाई गई नैना यहां के लोगों के नयनों का तारा बन गयी है। यह...
नई दिल्ली। रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी आईटीसी ने सिगरेट ब्रांड, इंडिया किंग्स की कीमत 10 रुपए और बेन्सन एंड हेजेस की कीमत 5 रुपए बढ़ा दी है।
कंपनी सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने 20 सिगरेट के पैक वाले इंडिया किंग्स की...