व्यापार

म्यूचुअल फंड उत्पाद बेचने की अनुमति
बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड उत्पादों का दायरा बढ़ाने के लिए शेयर ब्रोकरों को भी दिशानिर्देशों के अनुरूप इनको बेचने की अनुमति दे दी है।    सेबी की ओर से शनिवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि म्यूचुअल फंड का शेयर बाजार तंत्र के जरिए लेनदेन करने के इच्छुक ब्रोकरों को सेबी सर्कुलर में बताई गई अनिवार्यताओं को पूरा करने की जरूरत होगी। सर्कुलर में कहा गया है कि एजेंटों को म्यूचुअल फंड ब्रोकरों के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
एक महीने में ढाई गुना हो गई महंगाई
भले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक साल के भीतर महंगाई पर काबू पाने का भरोसा दिया हो, मगर फिलहाल तो यह सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती ही जा रही है। सरकार ने शनिवार को पहली बार महंगाई की मासिक स्थिति का आकलन जारी किया है। इसके मुताबिक अक्टूबर महीने में थोक मूल्य आधारित महंगाई की दर 1.34 फीसदी रही है।
बिजली परियोजनाओं पर केंद्र कसेगा राज्यों की नकेल
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो] अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजनाओं [यूएमपीपी] को आगे बढ़ाने में राज्यों के स्तर पर हो रही सुस्ती को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्र ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के बिजली मंत्रियों की बैठक फिर बुलाई है। ...
अब सरकारी प्राकृतिक गैस को महंगा करने की तैयारी
केंद्र सरकार अब सार्वजनिक कंपनियों की प्राकृतिक गैस को महंगा करने की तैयारी कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ओएनजीसी और आयल इंडिया लिमिटेड [ओआईएल] की प्राकृतिक गैस की कीमतों में 31 फीसदी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। इस बारे में मंत्रालय ने एक कैबिनेट नोट भी तैयार कर लिया है।
द. अफ्रीका से कारोबार बढ़ाएगा भारत
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। निर्यात के नए बाजार तलाश रहे भारत ने अफ्रीकी मुल्कों से कारोबार बढ़ाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ आयात-निर्यात बढ़ाना सरल होगा, क्योंकि इस अफ्रीकी मुल्क के साथ देश के सुदृढ़ रिश्ते हैं।...
गन्ने की आग बुझाने में कहीं जल न जाए हाथ
गन्ने की आग बुझाने में केंद्र सरकार के हाथ जल जाने का भी खतरा है। इसीलिए कोई फैसला लेने में उसे देरी हो रही है। चीनी मिलों के दबाव में जहां वह गुड़ बनाने वालों पर नियंत्रण लगाने की सोच रही है, वहीं गन्ना किसानों की नाराजगी मोल लेने से भी डरी हुई है। इसी असमंजस के चलते उत्तार प्रदेश की गिनी-चुनी मिलों में ही पेराई शुरू हो पाई है।
बीमा कंपनियों ने विस्तार योजनाओं पर लगाया ब्रेक
नई दिल्ली [जयप्रकाश रंजन]। बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने का फैसला पता नहीं कब हो, लेकिन निजी बीमा कंपनियों ने इसकी उम्मीद में अपनी विस्तार योजनाओं पर भी ब्रेक लगा दिया है। पिछले छह-सात वर्षो से नए कार्यालय खोलने और नए उत्पाद पेश करने में...
मुआवजे से बचने के लिए महंगाई की नहीं परवाह
वस्तु एवं सेवा कर [जीएसटी] लागू होने के बाद राज्यों को मुआवजा देने से बचने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार की चली तो राज्यों में वैट की दर को घटाने-बढ़ाने को लेकर होड़ मच सकती है। इतना ही नहीं केंद्र राज्यों को मनाने के जिन उपायों पर विचार कर रहा है, वे लागू हुए जनता को महंगाई में वृद्धि का भी सामना करना पड़ सकता है।
65 की उम्र तक पद पर बने रहेंगे लाली
नई दिल्ली। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एस लाली के कार्यकाल को बढ़ाए जाने को लेकर जारी विवाद को विराम देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार के निर्णय को वैध ठहराया और कहा कि वह पांच साल पूरे होने तक पद पर बने रह सकते हैं।...
60 पीएसयू में विनिवेश प्रक्रिया शुरू
सरकार मान रही है शेयर बाजार का मौजूदा माहौल विनिवेश के लिए उपयुक्त है। इसलिए चालू वित्त वर्ष 2009-10 में एनटीपीसी, आरईसी और सतलज जल विद्युत निगम के विनिवेश को अंजाम दिया जा सकता है। साथ ही सरकार की नजर सार्वजनिक क्षेत्र की उन 60 कंपनियों पर भी है, जो विनिवेश के पैमाने पर खरी उतर रही हैं।
अब सरकारी गैस महंगा करने की तैयारी
केंद्र सरकार अब सार्वजनिक कंपनियों की प्राकृतिक गैस को महंगा करने की तैयारी कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय ओएनजीसी और आयल इंडिया लिमिटेड [ओआईएल] की प्राकृतिक गैस की कीमतों में 31 फीसदी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। इस बारे में मंत्रालय ने एक कैबिनेट नोट भी तैयार कर लिया है।
बाजार में मचेगी रीयल एस्टेट फर्मो की धूम
मुंबई। बैंकों से कम कर्ज मिलने के चलते रीयल एस्टेट क्षेत्र अब पूंजी की जरूरतों पूरी करने के लिए आईपीओ बाजार की शरण में जा रहा है। कम से कम 16 रीयल्टी कंपनियां अगले 3 महीनों में आईपीओ के जरिए तकरीबन 9 हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए तैयार हैं। इन...
बीएसएनएल की आय घटने से पीएम चिंतित
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. [बीएसएनएल] की आमदनी में आ रही गिरावट से चिंतित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कंपनी के शीर्ष अधिकारियों तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए राजा के साथ बैठक कर सकते हैं और उनसे आय में आ रही कमी की वजह पूछ सकते हैं।
लिवाली ने दलाल स्ट्रीट को उबारा
विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दलाल स्ट्रीट एक दिन पूर्व की गिरावट से उबर गई। मेटल, आईटी व आटो शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स शुक्रवार को 152.80 अंक चढ़कर 16848.83 पर बंद हुआ। एक दिन पहले यह 154 अंक गिरकर 16696.03 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.30 अंक सुधरकर 4998.95 पर बंद हुआ।
हिस्सा बेच एनटीपीसी को मिलेगा 8100 करोड़
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी की पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचने से करीब 8100 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। विनिवेश सचिव सुनील मित्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम पिछली बार...
इथेनाल मिश्रित पेट्रोल पर मंत्रालय सक्रिय
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल से फटकार मिलने के एक दिन बाद तेल मंत्रालय मुरली देवड़ा ने शुक्रवार को ईधन के खुदरा विक्रेताओं और चीनी मिलों की एक बैठक बुलाई है, ताकि इथेनाल मिश्रित पेट्रोल बेचने के कार्यक्रम का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। ...
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
सिंगापुर। अमेरिका में कच्चे तेल की मांग घटने की आशंका से शुक्रवार एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 77 डालर प्रति बैरल पर आ गई। यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल का दिसंबर अनुबंध 15 सेंट की गिरावट के साथ 76.79 डालर...
गूगल यूआईडी प्रोजेक्ट से जुड़ने को इच्छुक
नई दिल्ली। इंटरनेट कंपनी गूगल ने कहा है कि अगर सरकार चाहे तो उसे हर नागरिक को विशेष पहचान संख्या [यूआईडी] देने की महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़कर खुशी होगी। गूगल इंडिया के प्रबंध निदेशक शैलेष राव ने संवाददाताओं से कहा कि अगर यूआईडी के...
गेट्स और बफे ने कहा बुरा दौर खत्म
न्यूयार्क। साल भर की वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया की दो सबसे धनी हस्तियों का मानना है कि पूंजीवाद जिंदा है और ठीक ठाक है। विख्यात निवेशक वारेन बफे ने कहा है कि आर्थिक संकट पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजारों ने अपना निम्नतम...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
  • व्यापार
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित