मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी का रूख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 16,693.15 पर खुला। सुबह करीब 10.05 बजे यह 16721.91...
स्विट्जरलैंड के दिग्गज बैंक यूबीएस पर तगड़े जुर्माने की गाज गिरी है। अनिल अंबानी समूह की दो कंपनियों समेत कई ग्राहकों के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में इस बैंक पर 80 लाख पौंड [करीब 50 करोड़ रुपये] का जुर्माना लगाया गया है। वहीं अनिल अंबानी समूह [एडीएजी] ने कहा है कि उसने यूबीएस की लंदन ब्रांच स्थित खाते खाते बंद कर दिए हैं और इनमें जमा धन भारत वापस लाया जा चुका है।
निर्यात और अप्रत्यक्ष कर संग्रह में कमी के झटके से सहमी सरकार को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने राहत दी है। सितंबर 09 में औद्योगिक उत्पादन [आईआईपी] 9.1 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ा है। पिछले साल के इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने गुरूवार को कहा कि सरकार संकटग्रस्त कंपनी एयर इंडिया में अतिरिक्त इक्विटी निवेश करने को तैयार है, बशर्ते कंपनी लागत कटौती के उपायों को लागू कर चालू वित्त वर्ष में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये की बचत करे।...
देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड [बीएसएनएल] ने एक महीने के लिए ट्रायल आधार पर मोबाइल धारकों को 3जी सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक [उत्तराखंड परिमण्डल] पीके गुप्ता ने यहां...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। टाटा मोटर्स अपने लग्जरी एसयूवी माडल जगुआर लैंड रोवर की बिक्री को अब मुंबई के बाद देश के बाकी शहरों में भी ले जाने की योजना बना रही है। चालू वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी कम से कम छह शहरों में इसकी बिक्री का रास्ता खोल...
नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने को कहा कि तेल कंपनियां अनिवार्य रूप से पांच फीसदी इथेनाल मिश्रत पेट्रोल बेचें।
नवंबर 2006 में सरकार ने जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर देश भर में पेट्रोल में पांच...
नई दिल्ली। सरकार दो महीने में सेवा कर [सर्विस टैक्स] की ई-फाइलिंग अनिवार्य करने जा रही है। केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड [सीबीईसी] के सदस्य वाईजी. परांदे ने उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। इलेक्ट्रानिक फायलिंग...
देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस टेक्नोलाजीज की सहयोगी इंफोसिस बीपीओ ने अमेरिकी फर्म मैक्कार्निश सिस्टम्स को खरीद लिया है। अमेरिकी इंश्योरेंस बिजनेस प्रोसेस सोल्यूशंस प्रदाता कंपनी के अधिग्रहण का यह सौदा 3.8 करोड़ डालर [करीब 177 करोड़ रुपये] में हुआ है।
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 153.57 अंकों और निफ्टी 51.30 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टाक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 153.57 अंकों [0.91 प्रतिशत] की गिरावट के साथ 16,696.03 पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजार में डालर की कमजोरी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज [एमसीएक्स] में गुरुवार को सोना की वायदा कीमतों में 0.65 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एमसीएक्स में सोने का अप्रैल अनुबंध 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 16,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 11 लाट के लिए कारोबार हुआ।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अलकायदा एवं तालिबान से जुड़े गुटों की संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम सूची को ध्यान में रखते हुए आतंकियों एवं आतंकी गुटों से जुड़े व्यक्तियों की सूची दुरुस्त रखें।...
मुंबई। आर्थिक मंदी के चलते क्रेडिट कार्ड कंपनियों का भी कारोबार प्रभावित हुआ है और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में क्रेडिट कार्ड भुगतान में 12 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
इस साल, अप्रैल सितंबर के दौरान क्रेडिट कार्ड के जरिए 29,330...
न्यूयार्क। साफ्टवेयर कंपनी एडोब सिस्टम्स दुनियाभर में 680 पूर्णकालिक नौकरियां समाप्त करेगी जो उसके कुल कर्मचारियों का दस प्रतिशत है।
कंपनी ने नियामक को यह सूचना दी है। इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में कुल मिलाकर 680 नौकरियां समाप्त की जा...
चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार में सकारात्मक संकेतों के बीच एशियाई बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूयार्क का मुख्य लाइट स्वीट क्रूड का दिसंबर अनुबंध 80 डालर प्रति बैरल के स्तर को पार करके 80. 81 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
नई दिल्ली। औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि का सिलसिला सितंबर में भी जारी रहा। माह के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही, जो पिछले साल इसी महीने में 6 प्रतिशत थी।
साल दर साल आधार पर सितंबर माह के दौरान सभी तीनों क्षेत्रों...
आलू-प्याज जैसी सब्जियों और गेहूं, ज्वार और अरहर आदि की कीमतें बढ़ने से 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान थोक मूल्यों पर आधारित खाद्य वस्तुओं वाली महंगाई दर बढ़कर 13.68 फीसद हो गई। इससे पिछले सप्ताह प्रथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति 13.39 प्रतिशत थी।
मुंबई। मुंबई। औद्योगिक आंकड़ों के जारी होने से पहले गुरुवार को फंडों की खरीद में बढ़ोतरी के कारण बंबई स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक शुरूआती कारोबार में 31 अंक की तेजी के साथ खुला। वहीं, बुधवार के सत्र में इसमें तेज उछाल दर्ज किया गया था।
बंबई...
निर्यात के मोर्चे पर सुधार की मामूली सुगबुगाहट दिखने लगी है। हालांकि गिरावट का रुख अभी बना हुआ है। अक्टूबर में निर्यात में 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने यानी अप्रैल से अक्टूबर में गिरावट 26.5 प्रतिशत की है।