समाचार

जीएसएम ग्राहकों की संख्या में वृद्धि

Nov 14, 02:31 pm
  Print

नई दिल्ली। जीएसएम आधारित सेल्यूलर फोन कंपनियों के पिछले महीने 57.1 लाख नए ग्राहक बने। इसके साथ ही देश में इस तकनीक के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 15.97 करोड़ पहुंच गई है।

सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने एक बयान में बताया कि जीएसएम मोबाइल फोन के ग्राहकों की संख्या गत सितंबर में 15.39 करोड़ थी। इस प्रकार इसमें 3.71 प्रतिशत वृद्धि हुई है। भारती एयरटेल 31.88 प्रतिशत भागीदारी के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। उसके ग्राहकों की संख्या 5.09 करोड़ है। वोडाफोन एस्सार 23.28 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 3.71 करोड़ है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के ग्राहकों की संख्या 3.103 करोड़ है और उसकी भागीदारी 19.43 प्रतिशत है। अक्टूबर में भारती एयरटेल ने 4.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 20.3 लाख नए उपभोक्ता बनाए। वोडाफोन एस्सार के 15 लाख नए ग्राहक बने और उसकी वृद्धि 4.16 प्रतिशत रही।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति