महंगाई की मार से दलाल स्ट्रीट पस्त

 
Apr 04, 05:03 pm

मुंबई। महंगाई की मार से शेयर बाजार भी बच नहीं पाए हैं। यही कारण है कि मुद्रास्फीति की दर के सात प्रतिशत तक पहुंचने के बाद आर्थिक विकास की रफ्तार मंद पड़ने की आशंका से सेंसेक्स भी धराशायी हो गया। कई एशियाई बाजारों के साथ-साथ यूरोपीय बाजारों से मिले तेजी के समाचार भी संवेदी सूचकांक को लुढ़कने से नहीं रोक पाए। तेज उतार-चढ़ाव के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को अंतत: 489.43 अंक की भारी गिरावट के साथ 15343.12 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.60 अंक लुढ़क कर 4647.00 अंक के स्तर पर आ गया।

कारोबारियों ने बताया कि बाजार इन आशंकाओं से घिरा रहा कि रिजर्व बैंक महंगाई को थामने के लिए कठोर मौद्रिक उपाय कर सकता है। इसके तहत नकद आरक्षित अनुपात [सीआरआर] में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में मजबूत खुलने के बावजूद बाजार महंगाई की दर का आंकड़ा आने पर पूरी तरह से मंदे की गिरफ्त में आ गया।

पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों भेल और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को सर्वाधिक बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा। इनके शेयर क्रमश: 6.89 तथा 5.74 प्रतिशत लुढ़क गए। एचडीएफसी का शेयर भी 6.83 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, जयप्रकाश एसोसिएट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित