नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो.सी रंगराजन ने कहा कि मुद्रास्फीति दर के अगले तीन चार महीनों में 7.61 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से छह प्रतिशत तक नीचे आने की उम्मीद है।
रंगराजन ने एक सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों को बताया कि मुद्रास्फीति के अगले तीन चार महीनों में छह प्रतिशत तक नीचे आने की उम्मीद है। उसके बाद इसके पांच से साढ़े पांच [5.5] प्रतिशत तक नीचे आने की उम्मीद है, जो मानसून व अन्य क्षेत्रों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल मूल्य में तेजी के कारण जीडीपी विकास दर पर भी प्रभाव होगा, लेकिन यह विकास की प्रक्रिया को पटरी से नहीं उतारेगा।
उन्होंने कहा कि जनवरी महीने में परिषद ने वर्ष 2008-09 के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान को आठ से 8.5 प्रतिशत तक संशोधित किया था। उन्होंने कहा कि सरकार के राजकोषीय उपायों का कर संग्रह पर भी कुछ प्रभाव होगा।