लंदन। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने कहा कि वह डेनमार्क स्थित जेडवाईबी का करीब 3.15 करोड़ यूरो में अधिग्रहण करेगी। जेडवाईबी एक सोशल नेटवर्किग वेबसाइट है, जो मोबाइल फोन उपभोक्ताओं पर केंद्रित है।
कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस अधिग्रहण के बाद वोडाफोन जेडवाईबी को अपने इंटरनेट सर्विसेज डिवीजन में शामिल करेगी। जेडवाईबी एक सोशल नेटवर्किग एवं आनलाइन मैनेजमेंट टूल का परिचालन करती है, जिससे मोबाइल फोन उपभोक्ता अपने हैंडसेट के संपर्क एवं कैलेंडर सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।