
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। ऐसे समय जब महंगाई की बढ़ती दर ने सरकार की नींद हराम कर दी है,देश के प्रमुख उद्योग चैंबर एसोचैम ने कहा है कि अगले डेढ़ महीने में महंगाई की दर घट कर छह फीसदी तक आ जाएगी।
एसोचैम ने देश की लगभग 250 कंपनियों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर यह नतीजा निकाला है। चैंबर ने कहा है कि चार से छह हफ्तों के बीच महंगाई की दर मौजूदा 7.83 फीसदी से घटकर छह फीसदी रह जाएगी। चैंबर ने यह अनुमान मुख्य तौर पर मानसून के सामान्य रहने के आधार पर निकाला है।
चैंबर ने कहा है कि मौसम विभाग ने मानसून के समय पर आने की बात कही है। यह महंगाई को थामने में बहुत साथ देगा।