समाचार

टेराकाम लिमिटेड को पुरस्कार

May 16, 09:26 pm
  Print

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। प्रसिद्ध दूरसंचार व बिजली कंपनी टेराकाम लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा ने शुक्रवार को केंद्रीय संचार व सूचना तकनीकी मंत्री ए राजा से सबसे बेहतरीन उपकरण बनाने वाली कंपनी का पुरस्कार प्राप्त किया।

यह पुरस्कार विश्व दूरसंचार व सूचना सोसाइटी दिवस समारोह के अवसर पर दिया गया। टेराकाम पिछले पांच वर्षो से दूरसंचार क्षेत्र में उपयोग होने वाले तमाम उपकरण बनाने में संलग्न है।

कंपनी फाइबर आप्टिक केबल,आप्टिकल संचार उपकरणों व सोल्यूशंस, डब्लूआईएमएएक्स के साथ-साथ सीडीएमए व जीएसएम हैंडसेट, फोन, टर्मिनल का भी निर्माण करती है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति