3500 डालर की कार पेश करेगी हुंदई

 
May 17, 01:15 pm

चंडीगढ़। कार निर्माता हुंदई मोटर इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि उसकी 2012 तक अपनी कम लागत वाली कार 3500 डालर में पेश करने की योजना है।

हुंदई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एच एस लहीम ने बताया कि कार को विकसित करने में कम से कम चार वर्ष का समय लगेगा और हम सोचते हैं कि हम भारतीय बाजार में इस कार को 2012 तक पेश करने में सक्षम होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार टाटा की नैनो कार से मुकाबला नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि यह कम लागत वाली कार कोरिया के शोध एवं विकास केंद्र में अपने उद्भव के आरंभिक चरण में है। लागत बढ़ने के कारण कारों की बढ़ती कीमत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कंपनी कीमत को बढ़ाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है, जिसके अगले माह तक तय होने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने कीमत वृद्धि के बारे में विवरण देने से इनकार कर दिया।

लहीम ने कहा कि कंपनी इस वर्ष भारतीय बाजार में कई नए माडल को पेश करेगी, जिसमें सैन्त्रो एलपीजी, एस्सेन्ट एलपीजी और सीएनजी तथा आई-20 शामिल है। निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी को इस वर्ष 2.12 लाख कारें निर्यात करने की उम्मीद है। कंपनी विदेशी बाजारों में चार माडलों का निर्यात कर रही हैं, जिसमें आई-10 सैन्त्रो, गेज और एस्सेन्ट शामिल हैं। कंपनी का निर्यात 95 देशों में फैला हुआ है।

कंपनी ने शुक्रवार को यहां अपने पांचवें क्षेत्रीय कार्यालय को शुरू करने की घोषणा की, जो जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में सेवाएं देगी। इन क्षेत्रों में कंपनी को इस वर्ष 33000 इकाई बेचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष 20300 इकाई था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित