कृषि जिंसों की कीमतों में मिला-जुला रुख

 
May 17, 01:16 pm

नई दिल्ली। विभिन्न स्थानों पर कृषि जिंसों के खुदरा मूल्य में नौ मई को समाप्त सप्ताह में आम तौर पर स्थिरता अथवा मिला-जुला रुख दिखाई दिया है।

दिल्ली में वनस्पति, खुली चाय और चना की कीमतें एक सप्ताह तक स्थिर रहीं और चावल, गेहूं, आटा, तुर दाल, आलू और प्याज के मूल्य एक माह तक स्थिर रहे।

यहां दूध और नमक की कीमत छह महीने से स्थिर रही है। सप्ताह के दौरान मूंगफली तेल की कीमत 120 रुपये से बढ़कर 121 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि चीनी की कीमत 18 रुपये प्रति किलो से घटकर 17 रुपये प्रति किलो आ गई और सरसों तेल का दाम 71 रुपये से घटकर 70 रुपये प्रति किलो हो गया।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार नौ मई 2008 को समाप्त सप्ताह के दौरान लगभग सभी केंद्रों पर गेहूं की कीमतें स्थिर रही हैं जबकि अहमदाबाद और पटना में इसकी कीमतों में गिरावट आई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीनी की कीमत सभी केंद्रों पर स्थिर रही है, जबकि दिल्ली में इसमें गिरावट आई है और शिमला तथा गुवाहाटी में इसकी कीमत में तेजी आई है। चना दाल की कीमत अधिकांश स्थानों पर स्थिर रही हैं, लेकिन भोपाल, लखनऊ, हैदराबाद और पटना में इसकी कीमत घटी है, जबकि शिमला और गुवाहाटी में इसकी कीमतों में तेजी आई है। तुर दाल की कीमत गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बढ़ी हैं, जबकि पटना और हैदराबाद में इसकी कीमतों में गिरावट आई है। कृषि जिंसों की कीमत पर उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा निगरानी रखी जाती है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • मंडी
    Add to My Yahoo! xml
  • सर्राफा
    Add to My Yahoo! xml
  • टैंकर-ट्रक भाड़ा
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित